Categories: दिल्ली

Thar Accident CCTV Video: रस्म करने के चक्कर में पहली मंज़िल से कुदा दी 17 लाख की कार, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Accident: दिल्ली के निर्माण विहार के एक शोरूम में कार के टायर से नींबू निचोड़ने के चक्कर में एक महिला ने पहली मंज़िल से कार फंदा दी. सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Published by Sharim Ansari

Delhi Thar Accident: 29 वर्षीय मानी पवार के लिए, बिल्कुल नई महिंद्रा थार खरीदने की खुशी का ठिकाना नहीं था. इसे सड़क पर उतारने से पहले, उन्होंने शोरूम के अंदर एक पारंपरिक रस्म करने का फैसला किया. ये रस्म से कार के तैयार से नींबू निचोड़ने की थी. लेकिन पवार ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार शोरूम की पहली मंजिल से उछल गई. दिल्ली से मिली खबरों के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम को हुई थी.

क्या था मामला ?

सोमवार शाम, मानी पवार दिल्ली के निर्माण विहार में मौजूद महिंद्रा शोरूम गईं थीं अपनी 27 लाख की थार की डिलीवरी लेने. कार निकालने से पहले पवार ने शोरूम में एक पूजा और रस्म करने का फैसला लिया. पहली मंज़िल पर खड़ी थार के पहिये के पास एक नींबू रखा गया. पवार को कार धीरे-धीरे चलाना था, जब नींबू कार के टायर के नीचे आ गया तब उन्होंने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया.

पवार और शोरूम का एक कर्मचारी विकास कार में बैठे थे, कार शीशा तोड़ते हुए दुकान से बाहर लुढ़ककर फुटपाथ पर जा गिरी. दुर्घटना के बाद के एक वीडियो में कार शोरूम के नीचे सड़क पर पलटी हुई दिखाई दे रही है. दोनों को पास के मलिक अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई.

Related Post

सोमवार शाम करीब 6.08 बजे, गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली मानी पवार का मेडिको-लीगल केस (MLC) निर्माण विहार स्थित मलिक अस्पताल से प्राप्त हुआ. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया, “पूछताछ करने पर पता चला कि मानी और उनके पति प्रदीप ने निर्माण विहार स्थित महिंद्रा शोरूम से थार रॉक्स (Thar Rox) कार खरीदी थी.” धानिया ने बताया कि कोई भी घायल नहीं हुआ है और किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है.

घटना से पता चलता है कि ऐसी जगहों पर बड़ी ही सावधानी से काम लेना चाहिए फिर चाहे वो कोई पारंपरिक रस्म ही क्यों न हो.

घर के नजदीक आ जाए बाढ़ का पानी तो क्या करें? दिल्ली वाले ध्यान दें, बेहद काम आएगी ये खबर

Sharim Ansari

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026