Categories: दिल्ली

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल; कई इलाकों में AQI 400 पार

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ है. राजधानी और NCR की हवा “बहुत खराब” श्रेणी में है, और अगले कुछ दिनों तक हालात और बिगड़ने की आशंका है.

Published by Team InKhabar

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरे की घंटी बजा रही है. राजधानी में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. शनिवार, 8 नवंबर की शाम तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.

दिल्ली की हवा बनी जहरीली

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 से भी ऊपर पहुंच गया है, जो बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है. अलीपुर में AQI 417, आईटीओ पर 408, नेहरू नगर में 407, पटपड़गंज में 403 और पंजाबी बाग में 404 दर्ज किया गया. यानी ये इलाके “गंभीर प्रदूषण” की श्रेणी में हैं.

कुछ ही घंटों में बिगड़ा हाल

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे AQI 361 था, लेकिन कुछ ही घंटों में बढ़कर 372 हो गया. इसका मतलब है कि दिल्ली की हवा तेजी से खराब हो रही है. इस समय राजधानी देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल हो चुकी है.

NCR की स्थिति भी चिंताजनक

दिल्ली ही नहीं, एनसीआर (NCR) के शहरों में भी हालात बेहतर नहीं हैं. नोएडा में AQI 354, ग्रेटर नोएडा में 336, गाजियाबाद में 339 और गुरुग्राम में 350 के आसपास पहुंच गया है — यानी इन सभी जगहों पर भी हवा “बहुत खराब” श्रेणी में है.

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके

कुछ इलाकों में तो प्रदूषण का स्तर 400 पार हो चुका है.

Related Post

अलीपुर – 417
आईटीओ – 408
पंजाबी बाग – 404
नेहरू नगर – 407
पटपड़गंज – 403
विवेक विहार – 415
वजीरपुर – 424
बवाना – 424
बुराड़ी क्रॉसिंग – 420

आगे और बिगड़ सकती है स्थिति

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर की हवा में खास सुधार की संभावना नहीं है.

AQI का मतलब क्या है?

CPCB के अनुसार
0–50 : अच्छा
51–100 : संतोषजनक
101–200 : मध्यम
201–300 : खराब
301–400 : बहुत खराब
401–500 : गंभीर

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. कई इलाकों में AQI 400 पार कर चुका है और विशेषज्ञों का कहना है कि हालात आने वाले दिनों में और बिगड़ सकते हैं. अब वक्त है सतर्क होने का, क्योंकि दिल्ली सचमुच “सांसों के संकट” में है.

Team InKhabar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026