Categories: क्राइम

500 रुपये के लिए काट दिए पैर! उज्जैन में मजदूर के साथ बेरहमी, जानकर कांप उठेंगे आप

MP Crime News: फ्रीगंज रेलवे ब्रिज के पास चार लुटेरों ने एक मजदूर से 500 रुपये छीन लिए और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका पैर कट गया. राहगीरों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया.

Published by Divyanshi Singh

MP Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, फ्रीगंज रेलवे ब्रिज के पास चार लुटेरों ने एक मजदूर से 500 रुपये छीन लिए और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका पैर कट गया. राहगीरों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक मक्सी के पास पलदुना गाँव का रहने वाला है. बीती रात काम खत्म करके वो दोपहर का खाना लेकर फ्रीगंज लौट रहा था. जैसे ही वो जीरो पॉइंट रेलवे ब्रिज पर पहुंचा, वहाँ खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया. लखन ने पहले तो उन्हें नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की, लेकिन जब बदमाशों ने उससे पैसे माँगे, तो वो डर गया.

मजदूर के साथ बेरहमी

लखन के पास मेहनत से कमाए सिर्फ़ 500 रुपये थे. जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा. डर के मारे लखन ने आखिरकार पैसे दे दिए, लेकिन जब बदमाशों को पता चला कि उसके पास सिर्फ़ 500 रुपये हैं, तो वो भड़क गए. उन्होंने उसे फिर से पीटा और बेरहमी से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

पीड़ित ने बताई आपबीती

कुछ ही देर बाद, एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन वहाँ से गुज़री और लखन का पैर कट गया. बताया जाता है कि चारों हमलावर ट्रेन के गुज़रने तक वहीं खड़े रहे. घायल लखन बेहोश रहा और बाद में एक राहगीर ने उसे ढूंढकर अस्पताल पहुँचाया. होश में आने पर, लखन ने जीआरपी पुलिस को पूरी घटना बताई. उसने बताया कि जब उसे होश आया, तो वह अस्पताल के बिस्तर पर था और उसका इलाज चल रहा था. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसका कटा हुआ पैर एक रेलवे पुल के नीचे पड़ा था. पुलिस मौके पर पहुँची, उसका पैर बरामद किया और सबूत इकट्ठा किए.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026