Categories: क्राइम

कौन था गैंगस्टर हरजिंदर हैरी? जिसे अमृतसर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल से ज़मानत पर रिहा हुए गैंगस्टर हरजिंदर सिंह (Gangster Harjinder Singh) उर्फ हैरी को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है. पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Gangster Harjinder Singh: अमृतसर पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल से ज़मानत पर रिहा हुए गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इस घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर हैरी पर अमृतसर और पठानकोट में हत्या, हथियार, और एनडीपीएस एक्ट समेत पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले ही दर्ज थे. तो आइए जानते हैं गैंगस्टर हैरी की क्राइम कुंडली के बारे में. 

पुलिस कमिश्नर ने क्या दी जानकारी?

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि गैंगस्टर हरजिंदर सिंह के विदेश में बैठे गैंगस्टरों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से पहले से ही संबंध थे. वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाकर देश-विरोधी गतिविधियों को लगातार  अंजाम देता रहता था.

साथ ही उन्होंने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान  हरजिंदर घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके अलावा पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल को भी बरामद किया है. 

फरार साथी और क्या है तकनीकी चैलेंज?

मुठभेड़ के दौरान हरजिंदर का साथी, सनी जो अटारी का रहने वाला निवासी है, वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ था, पुलिस को देखते ही वह मौके से फरार होने में कामयाब रह गया. हांलाकि, पुलिस सनी को पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न जगहों पर तेजी से छापेमारी भी कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सनी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके. 

पुलिस की जांच में क्या कुछ आया सामने?

पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल, यह सामने आया है कि हरजिंदर अपने नेटवर्क को चलाने के लिए वर्चुअल नंबर और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसे तकनीकी तरीकों का ज्यादातर दुरुपयोग ही करता था. तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने इसे पुलिस के लिए एक नया चैलेंज बताया है. 

जेल से छूटते ही हरजिंदर कैसे हुआ सक्रिय?

इसके अलावा पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हरजिंदर ज़मानत पर छूटने के तुरंत बाद अपने पुराने गैंग सदस्यों और विदेशी संपर्कों से जुड़े की कोशिश में था. फिलहाल, पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026