Categories: क्राइम

भाभी जी घर पर हैं! पूछते-पूछते बना लिया दीवाना, एक दिन घर में घुसकर कर डाला कांड; फिर इतनी दूर मिला सबूत

Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक 44 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी.

Published by Heena Khan

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक 44 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है कि उसके शव को नदी में फेंक दिया गया. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बदलापुर पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है, जो गुरुवार को अपराध के बाद से फरार हैं. वरिष्ठ निरीक्षक किशोर शिंदे ने इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी मनीषा परमार और लक्ष्मण भोईर पड़ोसी थे. उनके बीच अवैध संबंध थे. पीड़ित किशन परमार को इस बारे में पता चला और इस बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई. 

बेरहमी से की हत्या

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशन परमार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उन्होंने शव को चादर में लपेटकर बदलापुर की एक नदी में फेंक दिया. जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने गुरुवार रात मृतक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 103(1) हत्या और धारा 238 सबूत मिटाने के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

UP में पत्नी की हत्या

ऐसा ही एक दिल देहला देने वाला मामला  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सामने आया है. यहां के एक गाँव में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान, आरोपी राम बहादुर ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी अनीता देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने बताया कि अनीता बेहोश हो गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पूरनपुर थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुँची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि फरार पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

अप्सराएं देख इस मुस्लिम देश ने कुर्बान की अपनी इज्जत! हूरों ने उगलवाया सच और इनकी ही जमीन को बना दिया नर्क

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026