Categories: क्राइम

Crime News: शख्स की छाती पर चढ़ प्राइवेट पार्ट पर वार, बेवफा बीवी बोली- खत्म कर दो-छोड़ो मत सिद्दू!

Karnataka News: कर्नाटक में पत्नी अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की कोशिश की। इस पूरे मामले के बारे में पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Published by Sohail Rahman

Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंडी कस्बे से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आपकी रूहें कांप उठेंगी। दरअसल, पूरा मामला ये है कि एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। लेकिन वो कहते हैं न ‘जागो राखे साइयां मार सके न कोई’ कहवात आज सच होती नजर आई। जब आधी रात को गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शायद उसकी मौत अभी लिखी हुई नहीं थी। इसलिए कूलर की आवाज और मकान मालिक की सतर्कता से पति की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन प्रेमी फरार है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर की आधी रात को अक्कमहादेवी नगर स्थित किराए के मकान में बीरप्पा पुजारी नाम का एक व्यक्ति चैन की नींद सो रहा था। अचानक उसकी नींद खुली तो उसने खुद को मौत के आगोश में पाया। एक व्यक्ति उसकी छाती पर बैठा था। वह उसका गला घोंट रहा था। उसकी सांसें रोक रहा था। एक और व्यक्ति उसके पैरों पर बैठा था और लगातार उसके गुप्तांगों पर वार कर रहा था। वह उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था।

‘खत्म कर दो-छोड़ों मत सिद्दू’

बीरप्पा ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह अपनी आंखें खोलीं तो देखा कि घर की सभी लाइटें बंद थीं। अंधेरे में घुटती सांसों और घुटते गले के बीच वह पूरी ताकत से संघर्ष कर रहा था। तभी उसका पैर कूलर से टकराया और एक तेज आवाज गूंजी। इसी आवाज की वजह से उसकी जान बच पाई। इतना कुछ होने के बाद भी पत्नी का कलेजा ठंडा नहीं हुआ। वीरप्पा ने अपनी पत्नी सुनंदा पुजारी को अपने प्रेमी को उकसाते हुए स्पष्ट शब्दों में सुना कि खत्म कर दो। सिद्दू इसे मत छोड़ना।

कैसे बची बीरप्पा की जान?

जैसे ही अपनी पत्नी सुनंदा की बात बीरप्पा के कानों तक पहुंची उसका खून मानो जम गया। घर के अंदर हो रहे शोर-शराबे को सुनकर मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। बीरप्पा के बच्चे राकेश ने रोते हुए दरवाजा खोला। तभी सुनंदा दौड़कर बाहर आई और मकान मालिक को अंदर आने से रोकने की कोशिश की। उसने उन्हें धक्का देकर भगा दिया। तभी बीरप्पा ने देखा कि उसका गला घोंटने वाला व्यक्ति सिद्दप्पा कटानाकेरी था।

जिसके बारे में बताया जा रहा है कि इसकी व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। जिसकी वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे। उस वक्त कमरे में सिद्दप्पा के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। हमलवारों ने भागते हुए बीरप्पा को धमकी दी कि इस बार तो बच गया, कमीना, अगली बार जान से मार देंगे। जानकारी सामने आ रही है कि इस जानलेना हमले में बीरप्पा बेहद गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके गर्दन और गुप्तांगों में चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। 

यह भी पढ़ें :-  

Nepal protest: कौन हैं अशोक राज सिगडेल? केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद संभाल रहे नेपाल की कमान

Road Accident Report 2023: किस वाहन से होती है सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026