Categories: क्राइम

‘दृश्यम’ जैसी खौफनाक साजिश, दिल दहला देने वाली हत्याकांड का एक साल बाद खुला राज़

गुजरात के अहमदाबाद में ‘दृश्यम’ (Drishyam Film) फिल्म जैसी दिल दहला (Heart Breaking) देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को घर की रसोई (Body buried in the kitchen) में ही दफन कर दिया. पुलिस पूरे एक साल तक लापता व्यक्ति की तलाश करती रही, लेकिन जब प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई और हत्याकांड के पीछे का काला राज़ सभी के सामने बाहर आ गया.

Published by DARSHNA DEEP

Ahmedabad Crime News: गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज फतेहवाड़ी क्षेत्र में ‘दृश्यम’ फिल्म से प्रेरित एक सनसनीखेज हत्यकांड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली निवासी रूबी नामक महिला ने अपने प्रेमी इमरान के साथ मिलकर अपने पति समीर बिहारी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद दोनों ने मृतक समीर के शव को रसोई घर में ही दफन कर उस पर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया, ताकि किसी को शक न हो. आखिर ने पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

घटना पर पुलिस ने क्या दी जानकारी ?

पुलिस के मुताबिक, मृतक समीर लगभग एक साल से लापता बताया जा रहा था. परिवार और स्थानीय पुलिस उसकी लगातार तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस को समीर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इस दौरान रूबी सामान्य जीवन जीती रही और इमरान का उसके घर आना-जाना लगातार जारी था. जब पड़ोसियों को इस बात पर शक हुआ कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है, तो उन्होंने यह जाना की इसलिए रूबी और समीर के बीच रोजाना विवाद होते रहते थे. 

रसोई घर तक कैसे पहुंची पुलिस ?

हाल के दिनों में पुलिस को रूबी और इमरान के व्यवहार पर शक हुआ. पुलिस ने इमरान से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जो खुलासा किया उसको सुनने के बाद पुलिस वालों के रौंगटे खड़े हो गए. आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि  ‘दृश्यम’ फिल्म देखने के बाद उसने हत्याकांड की खौफनाक योजना बनाई थी. उसने रूबी के साथ मिलकर समीर को चाकू से गोदकर पहले उसे मौत के घाट उतारा और फिर बेरहमी से शव के टुकड़े करने के बाद उन टुकड़ों को रसोई घर में गाड़ दिया.

वारदात क्या कुछ करती है बयां ?

यह मामला एक भयावह हत्याकांड की कहानी को दर्शाता है दो एक फिल्म से प्रेरित है. किस तरह की फिल्मों की गलत प्रेरणा कभी-कभी असल जिंदगी में भी खतरनाक अपराधों को जन्म दे देती है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और साथ ही दोनों अपराधियों से सख्ती से पूछताछ भी की जाएगी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026