Categories: क्राइम

बेजुबान ‘गूफ़ी’ के साथ हाउस हेल्प की ऐसी क्रूरता, CCTV ने खोली पोल

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में हाउस हेल्प (House Help)ने पालतू डॉग 'गूफ़ी' (Goofy) को लिफ्ट में बेरहमी से पटककर मार डाला. सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) से जघन्य अपराध का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के बागलूर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में पशु क्रूरता (Animal Cruelty) का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक हाउस हेल्प पालतू डॉग ‘गूफ़ी’ को लिफ्ट में बेरहमी से पटककर मार देती है. जिस किसी ने भी यह फिटेज देखा उसके होश उड़ गए. 

कब और कैसे हुई पूरी घटना

बेंगलुरु के बागलूर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में पशु क्रूरता (Animal Cruelty) का एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आया है.  यहां घर की हाउस हेल्प के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने अपने मालिक के पालतू डॉग ‘गूफ़ी’ (Goofy) की बेरहमी से हत्या कर दी. यह दर्दनाक घटना 31 अक्टूबर की दोपहर को हुई और अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. 

गूफ़ी की मौत के बाद बनाई झूठी कहानी

आरोपी महिला की पहचान पुष्पलता के रूप में हुई है, जिसे डॉग की मालकिन राशि पुजारी ने उसकी देखभाल के लिए रखा था. तो वहीं,  गूफ़ी की मौत के बाद, आरोपी ने झूठी कहानी बनाई कि डॉग अचानक गिर कर मर गया.  हालांकि, जब मालकिन को शक हुआ और उन्होंने लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो इस चौंकाने वाले अपराध का पूरी तरह से भंडाफोड़ हो गया. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी क्रूरता से गूफ़ी को लिफ्ट के फर्श पर पटक-पटककर मार रही है. 

सोशल मीडिया पर घटना पूरी तरह से वायरल

राशि पुजारी की दोस्त श्रद्धा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर यह घटना साझा करते हुए बताया कि आरोपी ने पहले अपराध छिपाने की तमाम कोशिश की और बेजान शरीर को घसीटते हुए सैर से लौटी. श्रद्धा गौड़ा की #justiceforgoofy हैशटैग वाली पोस्ट वायरल होने के बाद, बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी महिला को अब गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह घटना मानवीय असंवेदनशीलता और एक मासूम जानवर के प्रति की गई क्रूरता को दर्शाती है, जिससे पूरे समाज में आक्रोश का माहौल देखने को मिला है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026