Categories: क्राइम

पश्चिम बंगाल में फिर दरिंदगी, मच्छरदानी के अंदर से उठा ले गए 4 साल की बच्ची, पहले किया रेप फिर…

Bengal Rape: पश्चिम बंगाल के हुगली में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपने माता-पिता के पास सो रही थी और बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया गया.

Published by Divyanshi Singh

West Bengal: पश्चिम बंगाल के हुगली में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपने माता-पिता के पास सो रही थी और बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया गया. पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर के पास हुई, जहां बच्ची का परिवार शरण लिए हुए था. बाद में दर्ज कराई गई शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची को सोते समय मच्छरदानी के नीचे से उठा लिया गया.कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया.

खून से लथपथ मिली लड़की

सुबह बच्ची के लापता होने पर हड़कंप मच गया. घंटों की तलाश के बाद रिश्तेदारों ने उसे दोपहर में स्टेशन के पास एक नाले के पास खून से लथपथ हालत में पाया.भाजपा की आरामबाग जिले की सचिव परना अदक ने कहा, “बच्ची अपनी नानी के बगल में मच्छरदानी के नीचे सो रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे काटकर उसे उठा लिया. घंटों की खोजबीन के बाद वह एक नाले के पास खून से लथपथ, बिना कपड़ों के और गाल पर काटने के निशान के साथ मिली. घंटों इलाज के बावजूद उसके गुप्तांगों से अभी भी खून बह रहा है.”

परिवार ने लगाया आरोप

बच्ची को तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे  प्राथमिक उपचार दिया. परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर मामले को ठीक से न संभालने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि बच्ची के गुप्तांगों से खून बह रहा था और अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब वे बाद में पुलिस स्टेशन गए तो अधिकारियों ने कथित तौर पर उन्हें वहां से चले जाने को कहा.

पुलिस बच्ची को आगे की मेडिकल जांच के लिए वापस अस्पताल ले आई जिसके विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिसर में धावा बोल दिया. उन्होंने पुलिस और डॉक्टरों दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026