Categories: क्राइम

ऑयल मिल संचालक की निर्मम हत्या, दहल उठा पूरा गांव

हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) से दिल दहला (Heart Breaking) देने वाली घटना सामने आई है, जहां, एक ऑयल मिल संचालक (Oil Mil Operator) की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Rewari Oil Mil Operator Murder Case: हरियाणा के रेवाड़ी से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, एक ऑयल मिल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. आखिर क्या है हत्याकांड की पीछे की साजिश हमारी इस पूरी खबर में पढ़िए. 

ऑयल मिल संचालक की हत्या

हरियाणा के रेवाड़ी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक ऑयल मिल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने 70 साल के रोशनलाल का गला रेतने के बाद उनके चेहरे को ईंट और पत्थरों से बुरी तरह से कुचल दिया. यह खौफनाक वारदात रेवाड़ी के बखापुर गांव में हुई है. 

कब और कैसे हुई वारदात

यह वारदात मंगलवार सुबह की है, जहां,  रोशनलाल का खून से लथपथ शव उनकी ऑयल मिल के अंदर एक चारपाई पर पड़ा मिला. हर रोज की तरह सोमवार रात भी अपनी ऑयल मिल में सोने गए थे. उन्होंने ऑयल मिल का आधा शटर खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात हमलावर अंदर घुस गए और मौके का फायदा उठाकर उनको मौत के घाट उतार दिया.  खून से लथपथ पड़ा शव देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को अपने संज्ञान लेते हुए हत्याकांड के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. 

वारदात के बाद ग्रामीणों में रोष

हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कसौला थाना प्रभारी शिवदर्शन ने अपने टीम को सख्त जांच के निर्देश दिए. इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम और डीएसपी सुरेंद्र श्योराण भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द से आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. 

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन देते हुए गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इसके अलावा CCTV कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल, इस पूरे वारदात से गांव में दहशत का मौहाल बना हिुआ है. मृतक ऑयल मिल संचालक की मौत की खबर से परिवार में पातम पसरा हुआ है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026