‘मेरी बहन का अपमान असहनीय…’, रोहिणी आचार्य को लेकर तेजप्रताप ने किया ऐसा पोस्ट, लालू से लेकर तेजस्वी तक देख सब रह जाएंगे दंग

Rohini Acharya: रोहिणी के बयान के बाद तेज प्रताप यादव ने भी एक बयान जारी किया. इसमें तेज प्रताप ने कहा, "मेरे साथ जो हुआ, मैंने बर्दाश्त किया, लेकिन मेरी बहन का अपमान असहनीय है."

Published by Divyanshi Singh

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद लालू परिवार में कलह छिड़ गई है. कल लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज़ को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए राजनीति और परिवार से नाता तोड़ लिया. रोहिणी के बयान के बाद तेज प्रताप यादव ने भी एक बयान जारी किया. इसमें तेज प्रताप ने कहा, “मेरे साथ जो हुआ, मैंने बर्दाश्त किया, लेकिन मेरी बहन का अपमान असहनीय है.”

तेज प्रताप ने क्या कहा?

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल की घटना ने मेरे दिल को अंदर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, मैंने बर्दाश्त किया, लेकिन मेरी बहन का अपमान असहनीय है.”

उन्होंने आगे लिखा, “सुनो जयचंद, अगर तुम परिवार पर हमला करोगे, तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी. जब से मैंने अपनी बहन रोहिणी को चप्पल से उठाए जाने की खबर सुनी है, मेरे दिल की चोट आग में बदल गई है. जब जनता की भावनाएं आहत होती हैं, तो बुद्धि पर जमी धूल उड़ जाती है.” इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की बुद्धि पर भी पर्दा डाल दिया है.

मुझे एक इशारा दीजिए-लालू प्रसाद यादव

तेज प्रताप ने आगे लिखा कि इस अन्याय के परिणाम भयंकर होंगे. समय कठिन है. मैं माननीय राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता, अपने राजनीतिक गुरु, लालू प्रसाद जी से अपील करता हूं. पिताजी, मुझे एक इशारा दीजिए, बस एक इशारा, और बिहार की जनता इन जयचंदों को खुद मिट्टी में मिला देगी. यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि एक परिवार के सम्मान, एक बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की है.

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

शनिवार को रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूँ. संजय यादव और रमीज़ ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था, और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं”

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, तेजस्वी के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मच गया है. लालू यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से दूरी बना ली है. कल देर रात वह राबड़ी आवास से भी चली गईं.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है. उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है. पूरी दुनिया पूछ रही है कि पार्टी की यह हालत क्यों हो गई, लेकिन वह ज़िम्मेदारी लेने से इनकार कर रही हैं.”

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026