Nitish Kumar ने फोड़ दिया चुनावी बम! 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का किया ऐलान

Bihar news: चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 1 करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया, बिहार में विकास के लिए 754 करोड़ की 432 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Published by Shivani Singh

CM Nitish Kumar: चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा मुद्दा उठा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की नींद उड़ा दी है इस ऐलान से कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि विकास और रोजगार ही उनके चुनावी एजेंडा का केंद्र हैं। वहीँ बिहार को विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार 6 सितम्बर को भोजपुर जिले के उच्च विद्यालय जगदीशपुर मैदान में आम लोगों से संवाद करते हुए कहा कि अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की योजना है।

‘अब हम नहीं जाएँगे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से भाजपा और जदयू मिलकर बिहार का तेजी से विकास कर रहे हैं। पहले की सरकार विकास करने की बजाय सिर्फ गड़बड़ करती थी। हम भी गलती से दो बार वहाँ गए थे। अब हम नहीं जाएँगे।

2020 में हमने 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए अब तक 29 लाख से ज़्यादा लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जा चुका है।

Bihar Bidi Controversy: बिहार-बीड़ी विवाद में कूदे खान सर, दे डाला 99 रुपए का ऑफर

योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहिया और जगदीशपुर में 754 करोड़ रुपये की लागत से 432 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले बिहिया चौरास्ता कार्यक्रम स्थल पहुँचे।

परिक्रमा यात्रा में बक्सर के बाद वे भोजपुर के बिहिया और जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी थे।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2024 बजट में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ मखाना कारखाने की स्थापना, खेलो इंडिया और अन्य कार्यों के लिए विशेष आर्थिक सहायता मिल रही है।

Sahara India Scam: सहारा इंडिया घोटाले पर ED की लगातार बड़ी कार्रवाई, निवेशकों के लिए राहत की खबर!

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026