Seat Samikaran: Kesaria जहां हर चुनाव में बदलता है रंग, इस 7 दलों ने चखा जीत का स्वाद

Kesaria Vidhan Sabha: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक केसरिया विधानसभा सीट है. 2020 के विधानसभा चुनाव में केसरिया सीट पर जदयू के कैंडिडेटशालिनी मिश्रा ने जीत हासिल की थी. कैसा रहा है चुनावी इतिहास..

Published by Mohammad Nematullah

Kesaria Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में हर विधानसभा क्षेत्र का अपना एक अलग महत्व है. इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर बिहार की राजनीति गरमा रही है. आने वाले दिनों में सत्ता किसके हाथ लगेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा. इसी चुनावी सरगर्मी के बीच आज हम आपको केसरिया निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बताने जा रहे है.

सबसे पहले आइए केसरिया निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जाने

पूर्वी चंपारण जिला बिहार के 38 जिलों में से एक है. इस जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें है. केसरिया विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 1971 तक केसरिया नाम से एक लोकसभा सीट भी थी. केसरिया विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में आता है. 2008 के परिसीमन से पहले इसे मोतिहारी लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था. पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें शामिल है.  हरसिद्धि (एससी), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा और मोतिहारी. इस सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ था.

समता पार्टी की जीत

2000 में समता पार्टी ने ये सीट जीती थी. समता पार्टी के ओबैदुल्ला ने कोसल पार्टी के यमुना यादव को 29,319 मतो से हरा दिया था. 2005 में बिहार में दो चुनाव हुए. पहले चुनाव में जदयू के ओबैदुल्ला ने राजद के राजेश कुमार रोशन उर्फ ​​बबलू देव को 8,948 मतों से हराया था.

राजद की पहली जीत

फरवरी 2005 में हुए दूसरे चुनाव में राजद ने अपनी पहली जीत हासिल की. ​​राजद के राजेश कुमार रोशन उर्फ ​​बबलू देव ने जदयू की रजिया खातून को 978 मतों से हरा दिया था.

Related Post

2010 में भाजपा की पहली जीत

2010 में भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह ने पहली बार यह सीट जीती थी. उन्होंने माकपा के रामसरन प्रसाद यादव को 11,683 मतों से हराया था.

2015 में राजद की जीत

2015 में राजद ने ये सीट एक बार जीती थी. राजद के डॉ. राजेश कुमार ने भाजपा के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 15,947 मतों से हरा दिया था.

2020 में जदयू की जीत

2020 में जदयू की शालिनी मिश्रा ने यह सीट जीती थी. उन्होंने राजद के संतोष कुशवाहा को 9,227 मतों से हराया था. शालिनी मिश्रा पूर्व सांसद कमला मिश्रा मधुकर की बेटी है. वे 2020 में जदयू में शामिल हुई.  संतोष कुशवाहा 2024 में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026