Bihar Chunav Result: क्या राजनीति से ‘संन्यास’ लेंगे प्रशांत किशोर? JDU-BJP के आगे ‘फुस्स’ निकली PK की जनसुराज

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. NDA ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है. जनता दल यूनाइटेड ने 83 सीटों पर बढ़त बनाई है. इस बीच प्रशांत किशोर का एक बयान खूब वायरल हो रहा है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Chunav Result 2025 ) के नतीजे सामने आ गए हैं. NDA ने भारी बहुमत के साथ 202 सीटों पर जीत हासिल की है. RJD-BJP में जश्न का माहौल है. जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. जनता दल यूनाइटेड ने अकेले 83 सीटों पर बढ़त बनाई है. वहीं भाजपा (BJP) के खाते में 89 सीटें आई हैं. जदयू की इस सफलता के बाद अब जन सुराज के संस्थापक नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का एक बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में आग की तरह वायरल हो रहा है. 

राजनीति छोड़ देंगे प्रशांत किशोर

दरअसल, बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज के संस्थापक नेता प्रशांत किशोर ने कहा था कि “जदयू के पास अगर 25 सीट से ज्यादा आएगी तो राजनीति छोड़ दूंगा.” पीके ने यह बयान जुलाई 2025 में एक न्यूज चैनल को दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ” तीर सिंबल को 25 से ज्यादा सीटें आई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.” इस बयान के बाद जब उनके एक और इंटरव्यू में सवाल किया तो प्रशांत किशोर ने कहा था कि ” बिल्कुल कहा है भाई, नहीं होगा. छोड़ देंगे राजनीति अगर इतनी भी हमको नहीं समझ है तो.” 

बिहार में धाकड़ महिलाओं ने दिखाया दम! चुनावी मैदान में पछाड़े कई दिग्गज नेता

निराशाजनक रहा जनसुराज का प्रदर्शन

बता दें कि, इस चुनाव में जनसुराज ने 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. जिनमें से 5 लोगों ने पहले ही पार्टी का साथ छोड़ दिया. अब केवल 238 प्रत्याशियों में से 116 तीसरे नंबर पर रहे और बाकी का हाल बुरा रहा. बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद जन सुराज का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. हालांकि पार्टी 32 निर्वाचन क्षेत्रों में दस हजार से ज़्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रही है. जन सुराज के कारण दो राजद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा.  

बिहार चुनाव में रहा नारी शक्ति का बोलबाला, इन महिला उम्मीदवारों ने पुरुषों को हरा हासिल की जीत; यहां देखें लिस्ट

Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026