Bihar Chunav: मोकामा में गोलीकांड, जन सुराज समर्थक की हत्या से चढ़ा सियासी पारा; इस बाहुबली पर लग रहा हमले का आरोप

Bihar Election News: गुरुवार को जन सुराज पार्टी के एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दुलार चंद्र यादव के रूप में हुई है.

Published by Shubahm Srivastava

Jan Suraj Supporter Dead: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजधानी पटना के मोकामा इलाके में हिंसा की एक बड़ी घटना ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है. गुरुवार को जन सुराज पार्टी के एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मृतक की पहचान दुलार चंद्र यादव के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी का काफिला मोकामा से गुजर रहा था.

लाठी-डंडों से हुआ जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाहुबली नेता अनंत सिंह की गाड़ी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के आगे चल रही थी. अचानक अनंत सिंह के समर्थक अपनी गाड़ियों से उतर आए और जन सुराज कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान हुई अफरा-तफरी में दुलार चंद्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और तनाव फैल गया.

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए एएसपी राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं.

Related Post

Seat Samikaran:कांग्रेस से CPI(ML) तक! पालीगंज की सीट क्यों बन गई ‘सत्ता का झूला’?

लोकतंत्र पर हमला – जन सुराज

जन सुराज के समर्थकों का आरोप है कि उनका काफिला शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहा था, लेकिन अनंत सिंह के समर्थकों ने बिना उकसावे के हमला कर दिया. उन्होंने इस घटना को “लोकतंत्र पर हमला” करार दिया है और उच्चस्तरीय जाँच की माँग की है. समर्थकों का कहना है कि हत्यारों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

बता दे कि ये घटना ऐसे समय में हुई है जब बिहार के चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बन गई है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार राजद और नीतीश कुमार-भाजपा गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा, “राजद अब मुकाबले में नहीं है; असली लड़ाई जन सुराज और एनडीए के बीच है,” और महागठबंधन को “लूट का गठबंधन” करार दिया.

जन्मभूमि होने के बावजूद बख्तियारपुर में क्यों नहीं चलती नीतीश कुमार की पार्टी? देखिए 70 सालों का रिकॉर्ड क्या देता है गवाही

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026