IANS-MATRIZE Opinion Poll 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में हैरान करने वाला खुलासा, किस पार्टी के लिए झटका

IANS-MATRIZE Bihar Opinion Poll: आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में बिहार में एनडीए में जेडीयू और बीजेपी और महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस बड़े दल हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को  80-85 सीटें मिल सकती हैं.

Published by Hasnain Alam

MATRIZE-IANS Bihar Election Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं. इस सर्वे में बिहार की जनता से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसके आंकड़े जारी किए गए हैं. आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया है.

महागठबंधन के लिए ओपिनियन पोल में झटका

वहीं महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है. आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में बिहार में एनडीए में जेडीयू और बीजेपी और महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस बड़े दल हैं.

ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को  80-85 सीटें मिल सकती हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Related Post

जेडीयू को मिल सकती हैं इतनी सीटें

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 60-65 सीटें मिल सकती हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 43 सीटें मिली थीं. आरजेडी की बात करें तो ओपिनियन पोल का आंकड़ा 60-65 तक जा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने  75 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ओपिनियन पोल में कांग्रेस  के खाते में इस बार 7-10 से सीटें जा सकती हैं. पिछली बार कांग्रेस ने 19 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. 

इस तरह चुनाव में एनडीए को 243 सीटों में 150-160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं इंडिया गठबंधन को 70 से 85 सीटें मिलने का अनुमान नजर आ रहा है.

(Disclaimer: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर IANS-MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. इसके लिए बिहार की सभी 243 सीटों पर 46 हजार 862 लोगों से बात की गई. ये सर्वे 18 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच किया गया. ओपिनियन पोल के नतीजों में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 प्रतिशत है. ये ओपिनियन पोल इंडिया न्यूज ने नहीं किया है.)

Hasnain Alam

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026