Delhi Red Fort Blast: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले दहली दिल्ली! धमाके में 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से राजधानी में दहशत फैल गई है. धमाके में कई लोग घायल हुए और 8 की मौत की खबर है.

Published by Shivani Singh

Delhi Blast: बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है इससे पहले दिल्ली में दिल दहला देने वाला धमाका देखने को मिला है. लाल किला और चांदनी चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोमवार की शाम हुए धमाके से पूरी दिल्ली दहल गयी है. धमाका इतना बड़ा था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई. दरअसल यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में लगे एक कार में हुई है जिसके बाद एक के साथ एक कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई. धमाका कैसे हुआ? क्यों क्या? किसने किया? इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है.

गुजरात से पकड़े गए तीन संदिग्ध

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके में 8 व्यक्ति की जान जाने और कई लोगो के घायल होने की खबर सामने आई है. ये संख्या और भी बढ़ सकती है. मालूम हो कि आज सुबह ही गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने भारत में होने वाला सबसे बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में बड़ी सफलता हासिल की थी. इस ऑपरेशन में आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, जो देश के कई शहरों में रिसिन जैसे घातक ज़हर का इस्तेमाल कर हमले की सबसे बड़ी और खौफनाक योजना बना रहे थे. 

Related Post

बिहार में 122 सीटों पर होना है मतदान

मालूम हो कि बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान होना है. इस बीच ऐसी घटना लोगो के दिल और दिमाग पर गहरा छाप छोड़ सकती है. आपको बताते चलें कि 11 नवंबर को बिहार के बचे हुए 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. अब सवाल यह है कि इस धमाके की आग की लपटे बिहार विधानसभा चुनाव तक पहुंचेगी?  

Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026