Bihar Elections 2025 result: ‘यह लोकतंत्र की हत्या है…’ चुनाव आयोग पर भड़की कांग्रेस, नतीजे आने से पहले ही राहुल गांधी ने मान ली हार!

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 : कांग्रेस ने बिहार चुनाव के शुरूआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. साथ ही सरकार पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया है. उदित राज ने कहा कि 'किया कि यह जीत NDA की नहीं, बल्कि चुनाव आयोग और 'SIR' की है."

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 : बिहार में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को पहले और दूसरे चरण में पूरा हुआ है. अब 14 नवंबर 2025 को सभी सीटों पर मतगणना होनी है. बिहार में  38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है. रूझान सामने आने लगे हैं. शुरूआती रुझानों को देखते हुए एनडीए को बहुमत मिलते हुए नजर आ रही है. इस चुनाव में  NDA और राष्ट्रीय जनता दल वाले महागठबंधन के बीच कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस बार बिहार में 65 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. 

पवन खेड़ा ने लगाए चुनाव आयोग पर आरोप

बबिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि “शुरुआती रुझानों में यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि “ज्ञानेश कुमार सिंह बिहार की जनता पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. आने वाले समया में पता लग जाएगा कि वह बिहार की जनता पर भारी पड़ेंगे या जनता उन पर. यह तो बिहार चुनाव के नतीजे तयक करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि “वोट चोरी के बाद भी बिहार की जनता उन पर भारी पड़ते नजर आ रही है.”

“लोकतंत्र खतरे में है” – अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “लोकतंत्र खतरे में है. जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं.. जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं… चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है. अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है… चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए. चुनाव आयोग को क्या हो गया है?… राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी. वहां सब जारी रहा… “

Bihar Vidhan Sabha Chunav: यूपी और बिहार के लड़कों से ज्यादा बुजुर्गों पर बिहार के युवाओं को भरोसा, कैसे राहुल-अखिलेश-तेजस्वी पर भारी पड़ गए पीएम…

“वोट चोरी हो, तो हम क्या कहें?” – उदित राज

उदित राज ने कहा कि “यह नहीं कहूंगा कि ये जीत बीजेपी-जेडीयू की है. ये जीत चुनाव आयोग की है. ये जीत तो चुनाव आयोग और एसआईआर की है. वोटर लिस्ट को ‘सैनिटाइज’ करने के बाद गड़बडियां सामने आई हैं. लेकिन इस पर चुनाव आयोग ने एक भी जवाब नहीं दिया. बिहार में 89 लाख आपत्तियां दर्ज हुईं. लेकिन फिर भी चुनाव आयोग को कोई शिकायत नहीं मिली.  जब इस स्तर की वोट चोरी हो, तो हम क्या कहें? यह लोकतंत्र की हत्या है. कई जगहों पर भाजपा ने लोगों को खदेड़ा है. फिर इन लोगों को जीत कैसे मिल सकती है.’

क्या नीतीश कुमार ही होंगे सीएम? JDU और BJP नेताओं ने कर दिया साफ

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026