Bihar Chunav 2025 : महुआ, राघोपुर, तारापुर समेत तमाम हाई-प्रोफाइल सीटों का क्या है हाल, जानें कितने फीसदी हुई वोटिंग?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो चुका है. इन सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. साढ़े 9 बजे तक 13.13% मतदान किया गया है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है. इस चरण में 121 सीटों पर आज मतदान किया जाता है. यह मतदान शाम 6 बजे तक चलने वाला है. वहीं कुछ जगह पर केवल 5 बजे तक मतदान किया जाएगा. इस चरण में 3.75 करोड़ वोटर्स 1,314 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने जा रहे हैं. चुनाव आयोग की मुताबिक सुबह 9:30 बजे तक इतने 13.13% वोटिग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए ड्रोन निगरानी से लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है. आइए जानते हैं कि हॉट सीटों पर वोटिंग प्रतिशत कितना रहा है. 

हॉट सीटों पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

तारापुर: इस सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी सीधी टक्कर आरजेडी के अरुण कुमार साह से है. इस सीट पर 15.08 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. 

राघोपुर: इस सीट से खुद  राजद नेता तेजस्वी यादव तीसरी बार मैदान में उतरे हैं. वह इस बार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं. इस सीट पर 13.78 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 

मोकामा: इस सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर काफी चर्चा में है. यहां 13.01 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है.

अलीनगर: इस सीट पर बीजेपी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है. यहां पर 12.57 प्रतिशत मतदान किया गया है.
 
छपरा : इस सीट से मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव आरजेडी की टिकट से मैदान में उतरे हैं. यहां पर 11.20 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. 

लखीसराय: बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. यहां पर साढ़े 9 बजे तक 13.39 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

महुआ: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर 14.49 वोटिंग हुई है. 

बेगूसराय: इस सीट पर बीजेपी के कुंदन कुमार का मुकाबला कांग्रेस की अमिता भूषण से है. यहां अब तक 15.11 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

बांकीपुर: इस सीट से बीजेपी के नितिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते आ रहे है. यहां अब तक 5.85 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

‘वोट चोर-वोट चोर’, पोलिंग बूथ पर लगे नारे, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में EVM पड़ी बीमार
 
सीवान : इस सीट से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री 53 वर्षीय मंगल पांडे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यहां पर 12.56 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. 

यह आंकड़े चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक के हैं. 

Bihar Chunav: पहले फेज में कई बाहुबलियों की पत्नियां मैदान में, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव; यहां देखें पूरी लिस्ट

Preeti Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026