Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर PM Modi का संदेश, युवाओं को दिया खास संदेश

Bihar Chunav Voting: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि "बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वो पूरे उत्साह के साथ मतदान करें.

Published by Heena Khan

PM Modi On Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. आज बिहार के सभी मतदाता वोट डालने बूथों पर जाएंगे. जिसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं. वहीं आज इन मतदातों के हाथ में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत है. इतना ही नहीं बिहार चुनाव के पहले चरण में ही कई बड़े चेहरे मैदान में हैं, जैसे मंगल पांडे, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और मैथिली ठाकुर. आज सबसे कड़ा मुकाबला महागठबंध और NDA के बीच है. वहीं  दूसरी और वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी संदेश आ गया है. आइए जान लेते हैं कि PM Modi ने क्या कहा? 

Bihar Chunav को लेकर PM Modi का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वो पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान जो युवा पहली बार वोट डालने जा रहे हैं उनको भी बधाई दी और कहा कि इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान.

बिहार चुनाव को लेकर PM मोदी का प्लान

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे चरण के लिए बिहार में अपना दम-खम दिखाएँगे. जिसके चलते वो अररिया और भागलपुर में जनसभाएँ करेंगे. उम्मीद है कि वे मतदाताओं से लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए वोट डालने की अपील करेंगे. 7 नवंबर को दक्षिण बिहार के भभुआ और औरंगाबाद में जनसभाएं होंगी. 8 नवंबर को सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में सभाएं होंगी. दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

Bihar Assembly Elections 2025: पहली बार वोट दे रहे हैं? यहां जानें EVM पर वोट डालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026