Bihar Chunav: ‘विधवा महिला अपशगुन’ टिप्पणी पर NDA भड़की, राजद सांसद सुरेंद्र यादव पर हमला

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र यादव के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है. यादव ने कहा कि विधवाओं को अशुभ माना जाता है और उन्हें किसी भी शुभ अवसर पर आमंत्रित नहीं किया जाता है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र यादव के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है. यादव ने कहा कि विधवाओं को अशुभ माना जाता है और उन्हें किसी भी शुभ अवसर पर आमंत्रित नहीं किया जाता. इस बयान से एनडीए की महिला नेता नाराज है.

मनोरमा देवी ने क्या कहा?

एनडीए की महिला नेताओं ने राजद सांसद सुरेंद्र यादव पर बेलागंज से जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. शनिवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि जदयू उम्मीदवार के खिलाफ राजद नेता की अपमानजनक टिप्पणी न केवल एक उम्मीदवार का, बल्कि पूरे महिला समुदाय का अपमान है.

Related Post

जदयू प्रवक्ता अनुप्रिया यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से सवाल किया कि क्या वह राजद सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. भाजपा प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि सुरेंद्र यादव ने एक ऐसी महिला के खिलाफ बयान दिया है जिसका सिंदूर उजड़ गया है. ऐसा घृणित बयान पूरी तरह से निंदा का पात्र है.

सुरेंद्र यादव ने क्या कहा…

जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजद सांसद कथित तौर पर विधवाओं पर टिप्पणी कर रहे है. इस कथित वीडियो में राजद सांसद कहते हैं, “विधवाओं को अशुभ माना जाता है. हिंदू धर्म में उन्हें शुभ कार्यों में नहीं बुलाया जाता, खासकर हमारी जाति में. कोई भी विधवाओं को शुभ कार्यों में नहीं बुलाता.”

IND W VS SA W LIVE Score, World Cup 2025 Final Score । INDW 104-1 (17.4): भारत की अच्छी शुरुआत, लय में दिख रही हैं शेफाली और मांधना

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026