Prashant Kishor ने उम्मीदवारों का किया एलान! इस तारीख को आएगी पूरी लिस्ट

Bihar Vidhan Sabha 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे “बिहार के लोगों के लिए बंधुआ मज़दूरी का अंत” बताया है. अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. प्रशांत किशोर ने सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों पर तीखा हमला बोला है.

प्रशांत किशोर ने कहा

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार बिहार की जनता किसी नेता को नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य, शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट देगी. उन्होंने जनता से अच्छे लोगों को चुनने की अपील की चाहे उनकी पार्टी किसी भी दल की हो. उन्होंने यहां तक कहा ‘अगर कोई गलत व्यक्ति भी जन सुराज के खिलाफ खड़ा हो तो उसे भी हरा दो,

जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा

प्रशांत किशोर ने यह भी घोषणा की कि वह खुद इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी सीट का खुलासा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. जिसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं.

Related Post

प्रशांत किशोर का दावा

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनकी पार्टी दोनों प्रमुख गठबंधनों के वोट बैंक में सेंध लगाएगी. उन्होंने अपनी गणना समझाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में दोनों गठबंधन को केवल 72% मतदाताओं ने वोट दिया था. उनका लक्ष्य शेष 28% मतदाताओं में से 10% और प्रत्येक गठबंधन के 10% वोट हासिल करना है. जिससे उनका कुल वोट शेयर 48% हो जाएगा. “वोटकटवा” कहे जाने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए “मेडल” जैसा है और वे दोनों गठबंधन के इतने वोट काटेंगे कि वे मिट जाएंगे.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

Bihar Chunav: सिर्फ 12 हज़ार वोटों से फिसली थी सत्ता! 2020 में महागठबंधन को कैसे लगा झटका? जानिए पूरे आंकड़े

Pawan Singh ने तोड़ी चुप्पी, उलटा पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी’

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026