Bihar Chunav: एग्जिट पोल देखने को लेकर Election Commission का नया नियम जारी, जानें तारीख और टाइमिंग

Bihar Chunav 2025: जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(बी) का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि प्रत्येक चरण में मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले टेलीविजन, रेडियो या अन्य समान मीडिया के माध्यम से चुनाव संबंधी कोई भी मामला प्रसारित नहीं किया जा सकता है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECO) की तरफ से निर्देश जारी हो चुका है. आयोग ने रविवार को बताया कि 6 नवंबर सुबह 7:00 बजे से 11 नवबंर शाम 6:00 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान कोई भी समाचार चैनल या मीडिया संस्थान एग्जिट पोल प्रकाशित नहीं कर पाएगा. इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते है. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

एग्जिट पोल पर प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(बी) का हवाला देते हुए कहा है कि प्रत्येक चरण के मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले तक टेलीविजन, रेडियो या अन्य समान माध्यमों से कोई भी चुनाव संबंधी सामग्री प्रसारित नहीं की जा सकती. इस मौन अवधि के दौरान चैनलों और नेटवर्कों को ऐसी कोई भी सामग्री प्रसारित करने से प्रतिबंधित किया जाता है जो मतदाता व्यवहार या किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित कर सकती हो. इसमें ऐसी चर्चा बहस या राय शामिल हैं जिन्हें प्रचार अभियान माना जा सकता है.

Related Post

चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जोर

अपने प्रेस नोट में चुनाव आयोग ने प्रसारक पत्रकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे प्रतिबंधित अवधि के दौरान ऐसी सामग्री से बचें जो किसी भी तरह से पक्षपातपूर्ण हो या चुनावी संभावनाओं को बढ़ावा दे. आयोग ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना को बनाए रखने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है. बिहार में मतदान की तारीखें नजदीक आते ही चुनाव आयोग की यह सख्ती यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026