Bihar Exit Poll में महागठबंधन को बड़ा झटका, तेजस्वी-राहुल की बढ़ी टेंशन; विधायकों को बंगाल किया जा रहा रवाना!

Bihar Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं. वोटिंग की गिनती 14 नवंबर, यानी कल की जाएगी. इस बीच रिजल्ट से पहले सामने आए एग्जिट पोल ने महागठंधन की टेंशन बढ़ा दी है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दोनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं. अब सभी को नतीजों का इतंजार है. 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजों के जारी कर दिया जाएगा. 11 नवंबर की शाम को सामने आए तमाम एग्जिट पोल ने मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar)  की अगुआई में एनडीए (NDA) की जीत का ऐलान कर दिया है. हालांकि महागठबंधन को अभी भी अपने आप पर पूरा भरोसा है. ऐसे में महागठबंधन ने नतीजों के सामने आने के बाद विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए भी योजना बना ली है. योजना के तहत महागठबंधन के विधायकों को जीत के बाद दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया जाएगा. खबर है कि सभी विधायकों को बिहार से बंगाल लेकर जाया जाएगा. 

बिहार में कड़ा मुकाबला

कांग्रेस का हमेशा से कहना है कि बिहार में मुकाबले दो महागठबंधनों के बीच है. इस मुकाबले में किसी तीसरी पार्टी की कोई जगह नहीं है. चुनाव में हुए अधिक मतदार को दोनों गठबंधन अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कि दोनों के बीच मुकाबला बेहद करीबी का हो. इसी कारण हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए महागठबंधन अपने विधायकों को शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 

छोटी पार्टियां कर सकती हैं खेल

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है. हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा सबसे ज्यादा छोटी पार्टियों से रहता है. VIP और राजद के विधायकों को पश्चिम बंगाल शिफ्ट करने की तैयारी है. ऐसे में कांग्रेस भई अपने विधायकों को जीत के बाद पटना बुला सकती है. 

Bihar Chunav 2025: पीके-ओवैसी बनवाएंगे बिहार में NDA की सरकार?

हार-जीत का अंतर काफी कम

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा “बंपर वोटिंग के बाद भी किसी भी गठबंधन को बहुमत न मिले, लेकिन जमीन पर दोनों गठबंधनों के बीत करीब का मुकाबला देखने को मिल सकता है. इससे साफ है कि हार-जीत का अंतर काफी कम रहने वाला है. जन सुराज पार्टी अहम भूमिका निभा सकती है.  

Bihar chunav 2025: नीतीश कुमार का ‘खेल’ होगा खत्म! BJP से बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026