बिहार चुनाव 2025: गया में ‘हम’ विधायक ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत स्थिर

Bihar Election violence: बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की विधायक और प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election Violence: बिहार विधानसभा चुनाव की गर्मी के बीच गया जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की विधायक और प्रत्याशी ज्योति मांझी पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ. यह हमला तब हुआ जब वह मायापुर सुलेबट्टा इलाके में खुली गाड़ी से चुनाव प्रचार कर रही थीं. 

अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिनमें से एक पत्थर उनके सीने में लगा. घायल ज्योति मांझी को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस कर रही हमले की जांच

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समर्थकों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. इस हमले से चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं, खासकर तब जब यह हमला सत्ताधारी गठबंधन की प्रत्याशी पर हुआ है.

Bihar Chunav: वोटर ID नहीं? चिंता मत करें इन 5 दस्तावेजों से भी डाल सकेंगे वोट; यहां देखें लिस्ट

Related Post

जीतन राम मांझी की रिश्तेदार हैं ज्योति

ज्योति मांझी, केंद्रीय मंत्री और ‘हम’ पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी की समधन हैं. इस नाते वह बिहार की सियासत में एक प्रभावशाली परिवार से जुड़ी हैं. जीतन राम मांझी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

ज्योति मांझी – बाराचट्टी में एक मजबूत चेहरा

राजनीतिक तौर पर ज्योति मांझी बाराचट्टी में एक मजबूत चेहरा हैं. उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से राजद उम्मीदवार समता देवी को हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि यह इलाका पारंपरिक रूप से राजद का गढ़ माना जाता है. इस बार भी वह एनडीए समर्थित ‘हम’ की उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. हमले की यह घटना चुनावी माहौल में तनाव बढ़ाने वाली साबित हुई है और अब प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है.

Bihar Assembly Elections 2025: पहली बार वोट दे रहे हैं? यहां जानें EVM पर वोट डालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026