PM Modi महागठबंधन पर कैसे पड़ गए भारी? पहलगाम हमले के बाद सबसे पहले पहुंचे थे बिहार, तब से लेकर अब तक क्या-क्या किया?

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की जा रही है. पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने बिहार में क्या-क्या किया? आइए पूरा घटनाक्रम के बारे में जानते हैं.

Published by Sohail Rahman

PM Modi Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं. अब तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए को 200 सीटों पर बढ़त मिलती मिलती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन को मात्र 37 सीटों पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. नतीजों से बिल्कुल साफ़ है कि बिहार में एनडीए अप्रत्याशित जीत की तरफ बढ़ रहा है. तो महागठबंधन शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रहा है. इस जीत के लिए नीतिश कुमार और पीएम मोदी को श्रेय दिया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए अब तक क्या-क्या किया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में की पहली रैली

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकियों को जवाब देने के लिए बिहार की धरती को चुना. इस आतंकी हमले के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था. बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले के गुनहगारों, आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बदतर सजा मिलेगी.

जुलाई 2025 में पहुंचे बिहार

प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी पहुंचे और यहां उन्होंने ₹7217 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देकर मिशन चंपारण को साकार करने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

Bihar Election Results 2025 Complete Winners List BJP: बिहार में BJP के कौन-कौन से प्रत्याशियों ने दर्ज़ की बंपर जीत? देखिए पूरी लिस्ट

22 अगस्त को बिहार को दी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (22 अगस्त, 2025) को बिहार के गयाजी का दौरा किया और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया. इसमें विभिन्न सड़क और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं.

  • बक्सर में 660 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र
  • मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना
  • मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का निर्माण
  • मोखामा और सिमरिया के बीच 4/6 लेन सड़क और गंगा पुल का निर्माण
  • बख्तियारपुर से मोखामा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 सड़क का सुधार

चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में पीएम मोदी ने की 14 रैलियां

बीजेपी और एनडीए के प्रमुख नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार में दोनों चरणों के मतदान के दौरान 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजद पर जोरदार प्रहार किया. राजद के जंगलराज की याद दिलाकर राजद वोटर के मनोबल को पंचर करने का काम किया.

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले गए. जो बिहार के नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.  इसके अलावा, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सबसे पहले सहमति बनना और एकजुट होकर चुनाव लड़ना एनडीए की बड़ी जीत के कारण बने.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Election Result 2025: हाइड्रोजन बम, वोट चोरी…नहीं आया राहुल गांधी का कोई तिकड़म काम!

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026