Bihar Election Results 2025: तो इन वजहों से RJD के साथ बिहार में हो गया बड़ा खेला, जानें क्या हैं इतनी बड़ी हार के पीछे का कारण?

Bihar Election Results News: तेजस्वी ने युवाओं, महिला वोटर्स को अपने पक्ष में लाने के लिए काफी वादें किए. लेकिन जैसा दिख रहा है कि बिहारी जनादेश ने उन्हें पूरी तरह से किनारा कर दिया.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ़ हो गई है. 243 में से 203 सीटों के साथ एनडीए रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ़ 35 सीटें ही मिल रही हैं. एनडीए को 2020 के मुकाबले 70 से ज़्यादा सीटों का फ़ायदा हो रहा है, जबकि महागठबंधन को लगभग उतना ही नुकसान हो रहा है. वोट चोरी से लेकर बेरोजगारी तक हर मुद्दे पर नीतीश और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की. लेकिन ये सब उनके काम नहीं आया. 

इसके अलावा तेजस्वी ने युवाओं, महिला वोटर्स को अपने पक्ष में लाने के लिए काफी वादें किए. लेकिन जैसा दिख रहा है कि बिहारी जनादेश ने उन्हें पूरी तरह से  किनारा कर दिया. चलिए एक बार उन फैक्टर्स पर नजर डाल लेते हैं जिसके चलते एनडीए को भारी जीत औऱ महागठबंधन का ये हाल हो गया. चलिए आरजेडी की हार के उन कारणों पर एक नजर डाल लेते हैं.

RJD के काम नहीं आया ‘Y-M’ समीकरण

नतीजों और रुझानों के अनुसार, महागठबंधन की मुख्य सहयोगी राजद इस बार सिर्फ़ 26 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. राजद का पारंपरिक वोट बैंक मुस्लिम और यादव समुदाय रहा है. पार्टी ने इस चुनाव में 50 यादव और 18 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. इसके बावजूद नतीजे बेहद निराशाजनक रहे.

ओवैसी ने खराब किया RJD का खेल

एक और महत्वपूर्ण आंकड़ा यह है कि इस बार मुस्लिम मतदाताओं की एक बड़ी संख्या ने राजद के बजाय ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का समर्थन किया. कई मुस्लिम बहुल इलाकों में एआईएमआईएम ने राजद के वोटों को सीधे तौर पर प्रभावित किया, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ.

RJD की जगह JDU को मिला मुस्लिम वोट

एक और अहम वजह यह रही कि कई सीटों पर मुस्लिम मतदाता जेडीयू की ओर खिसक गए. जहां जेडीयू और आरजेडी के मुस्लिम उम्मीदवार आमने-सामने थे, वहां जेडीयू को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखी. यह रुझान आरजेडी के पारंपरिक समीकरणों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ.

Related Post

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी की रैलियों ने बिहार चुनाव में फूंका दम! जहां-जहां पड़े कदम वहां वोटिंग हुई बंपर

कई जगह कटे आरजेडी के वोट

राजद को यादव मतदाताओं के असंतोष का भी सामना करना पड़ा. जिन सीटों पर यादव मतदाता आमतौर पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वहाँ इस बार वोटों का बिखराव देखा गया. इसके अलावा, जनसुराज पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से भी महागठबंधन के लिए सिरदर्द पैदा हुआ, जिसने कई इलाकों में विपक्षी वोटों में सेंध लगाई.

यादव समेत अन्य समुदायों का एनडीए की तरफ झुकाव

इसके अलावा, राज्य और केंद्र की सत्ताधारी सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जातीय राजनीति की परंपरागत धारणाओं को काफी हद तक प्रभावित किया. नीतीश कुमार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले यादव सहित अन्य समुदायों और जातीय समूहों का झुकाव एनडीए की ओर बढ़ा. इसका सीधा असर आरजेडी और महागठबंधन के वोट शेयर पर पड़ा.

Bihar Chunav 2025: ‘ना तूफान ना आंधी, कांग्रेस को ख़त्म करेगा सिर्फ राहुल गांधी’, महागठबंधन पर वायरल मीम्स पढ़कर लोट-पोट हो जाएंगे आप

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026