Raghopur Election Results 2025: 3016 वोटों से पीछे चल रहे तेजस्वी यादव, क्या लालू के लाल बचा पाएंगे अपनी सीट?

Tejashwi Yadav: राघोपुर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की वोटिंग के दौरान बीजेपी प्रत्याशी 3016 वोटों से तेजस्वी यादव से आगे चल रहे हैं.

Published by Sohail Rahman

Raghopur Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में एनडीए करीब 200 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं दूसरी तरफ राघोपुर विधानसभा सीट की बात करें तो महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार से 3016 वोटों से पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 4 राउंड की गिनती हो चुकी है. बीजेपी सतीश कुमार की बात करें तो उन्हें 17599 वोट मिले हैं और वहीं दूसरी तरफ राजद प्रत्याशी और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव 14583 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.

क्या कह रहे चुनाव के नतीजे? (What are the election results saying?)

अब तक के रुझानों के मुताबिक NDA 188 सीटों पर आगे चल रही है. वही दूसरी तरफ महागठबंधन (MGB) 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पीछे चलते नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी शुरूआती रुझान हैं, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन भले ही तेजस्वी अपनी सीट बचा लें लेकिन बिहार की सत्ता में वापसी का सपना पूरा नहीं हो पायेगा. हार के कारणों की बात करें तो सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम क्षणों तक सहमति नहीं बन पाना. महागठबंधन की हार की बड़ी वजह हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

Bihar Election Result 2025: JDU की शानदार वापसी, क्या है इसके पीछे की वजह

राजद कितनी सीटों पर चल रही आगे? (On how many seats is RJD leading?)

राजद की बात करें तो 36 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महज 6 सीटों पर आगे चल रही है. महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी की पार्टी विकाशसील इंसान पार्टी (VIP) मात्र एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. एनडीए की सहयोगी पार्टियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है. महागठबंधन के घटक दल उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. महागठबंधन बहुत ही बुरी तरह से हारते हुए नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी की रैलियों ने बिहार चुनाव में फूंका दम! जहां-जहां पड़े कदम वहां वोटिंग हुई बंपर

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026