बिहार में NDA ने दोहराई 2010 वाली जीत, राजद का हुआ वही हश्र; राहुल-तेजस्वी की जगह नीतीश-मोदी पर लोगों ने किया भरोसा

Bihar Election Results 2025: 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 206 और राजद को 22 सीटें मिलीं थीं. वहीं, 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटें और राजद को 25 सीटें मिलीं हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब लगभग क्लियर हो गए हैं. एनडीए ने 202 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी ने 56 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इसके अलावा, जेडीयू ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा, एनडीए के अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 4 पर बढ़त बनाए हुए है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 1 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 3 पर बढ़त बनाए हुए है.

एनडीए ने तोड़ा 2010 का रिकॉर्ड?

अब तक के चुनावी नतीजों को देखें तो एनडीए ने 2010 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भाजपा और जेडीयू समेत एनडीए के घटक दलों का उत्साह काफ़ी ज़्यादा है. 2010 में एनडीए ने 122 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 114 सीटें मिली थीं. गौरतलब है कि एनडीए ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था. नतीजों से साफ़ है कि बिहार की जनता भाजपा-जदयू गठबंधन की सराहना कर रही है.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

Bihar Chunav Result 2025: सिर्फ 27 वोटों का अंतर JDU के राधाचरण साह ने जीता बिहार का सबसे रोमांचक मुकाबला

महागठबंधन को लगा बड़ा झटका

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. सीटों की संख्या भी संतोषजनक नहीं है. जिस तरह से एनडीए के घटक दलों ने प्रदर्शन किया. महागठबंधन के घटक दल वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए. खासकर महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एक भी सीट जीत नहीं पाई है. दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा. कांग्रेस केवल एक सीट जीतने में कामयाब हुई है और 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा, महागठबंधन में 163 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली राजद को बेहद निराशा हाथ लगी है. तेजस्वी के नेतृत्व वाली राजद अब तक सिर्फ 8 सीट जीतने में कामयाब हुई है और 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वामदलों की बात करें तो वाम दल केवल एक सीट जीतने में कामयाब रही है और दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2010 में राजद को कितनी सीटें मिली थीं?

2025 का विधानसभा चुनाव 2010 के विधानसभा चुनाव की याद दिलाता है. 2010 के चुनाव नतीजों की बात करें तो जेडीयू और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 206 विधानसभा सीटें जीती थीं. जेडीयू 115 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि भाजपा 91 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन को केवल 25 सीटें मिलीं, जिनमें से अकेले राजद ने 22 और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने तीन सीटें जीतीं.

यह भी पढ़ें :- 

बुरी तरह हारी RJD के नेता तेजस्वी यादव ने जीती राघोपुर सीट, यहां कितनी बार लड़खड़ाए पूर्व डिप्टी सीएम

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026