क्या तेजस्वी हैं बिहार की पहली पसंद? बंपर वोटिंग के बाद क्यों उछल रहे ‘लालू के लाल’ ?

Bihar Vidhan Sabha Voting: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. बंपर मतदान हुआ. मैं कह सकता हूं कि जनता ने महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कर दी है. मैं महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं.

Published by Heena Khan

Bihar Chunav Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार जो चीज़ देखने को मिली वो शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो. इस बार पहले ही चरण में बंपर वोटिंग हुई है, जिसे लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. बंपर मतदान हुआ. मैं कह सकता हूं कि जनता ने महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कर दी है. मैं महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारा जोश, उत्साह और साहस 11 तारीख को भी दिखना चाहिए. आइए, मिलकर एक नया बिहार बनाएं.

इस बार हुई बंपर वोटिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है. इस चरण में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और रिकॉर्ड तोड़ वोट डाले इस बार 64.69 % मतदाताओं ने मतदान किया. यह मतदान 2020 के पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग 8% अधिक वोटिंग है. यह न केवल 2020 के पहले चरण (56.1%) से अधिक है, बल्कि बिहार के इतिहास में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सबसे अधिक मतदान भी है, जिसने 2000 के 62.57% के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चुनाव आयोग ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और उत्सवी माहौल में हुआ. कुल लगभग 37.5 मिलियन मतदाताओं में से 24.2 मिलियन से अधिक ने इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

वहीं इस बंपर मतदान के बाद, अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं, जब ये स्पष्ट हो जाएगा कि रिकॉर्ड तोड़ मतदान का फायदा किस गठबंधन को हुआ है. इस चरण के मतदान के साथ ही राज्य सरकार के 16 मंत्रियों और प्रमुख नेताओं समेत 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

क्या तेजस्वी को होगा फायदा?

अब सवाल ये है कि ये बंपर वोटिंग इन बार तेजस्वी को फायदा पहुंचाएगी या फिर NDA सरकार दुबारा गद्दी पर विराजमान होगी? वहीं हाल ही में बंपर वोटिंग की वजह से तेजस्वी यादव काफी खुश नजर आये हैं. उनका कहना है कि ये बंपर वोटिंग ही महागठबंधन की नैया पार लगवाएगी. बिहार की जनता ने किसको वोट दिया और किसको नहीं इस बात का खुलासा तो 14 नवंबर को होगा. 

आ गए रजाइयों में गुजारने वाले दिन! Delhi-NCR में पड़ रही कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026