Bihar चुनाव से पहले लालू यादव और तेजस्वी को लगा तगड़ा झटका, इस मामले में आरोप तय; क्या जाएंगे जेल?

Bihar Chunav: IRCTC  मामले में लालू यादव और उनके परिवार के लिए मुश्किल हो गई है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया है.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, IRCTC  मामले में लालू यादव और उनके परिवार के लिए मुश्किल हो गई है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया है. अदालत ने लालू यादव से पूछा, “क्या आप अपना अपराध स्वीकार करते हैं?” लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपना अपराध स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि हम मुकदमे का सामना करेंगे. 

व्हीलचेयर पर पहुंचे लालू यादव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, इसका सीधा सीधा असर चुनाव में देखने को मिलेगा। लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी फिलहाल अदालत में हैं। आईआरसीटीसी घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और प्रेम गुप्ता सहित 14 आरोपी हैं। लालू यादव आज व्हीलचेयर पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। अदालत परिसर खचाखच भरा हुआ था।

कोर्ट ने उठाए सवाल

इस दौरान कोर्ट ने लालू यादव से पूछा- क्या आपको अपना जुर्म स्वीकार है? इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना जुर्म मानने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा- ट्रायल का सामना करेंगे। जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं उनमें आईपीसी 420, आईपीसी 120बी शामिल हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और 13(1)(डी) सिर्फ लालू यादव पर लगाई गई है। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी और 420 के तहत ट्रायल चलेगा। कोर्ट ने आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर आरोप तय किए। कोर्ट ने माना कि लालू की जानकारी में यह घोटाला हुआ। 

इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि इस मामले के आरोपी एक बड़ी साजिश में शामिल थे। लालू यादव के परिवार को फायदा हुआ। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लालू को बीएनआर होटलों के ट्रांसफर की प्रक्रिया की पूरी जानकारी थी बिक्री के लिए उपलब्ध सभी प्लॉटों का मूल्यांकन कम कर दिया गया और जब शेयर कंपनी को सौंपे गए, तो वे सभी लालू, राबड़ी और तेजस्वी के हाथों में चले गए। न्यायाधीश आदेश में सीबीआई के आरोपों को पढ़ रहे हैं। अदालत अभियुक्तों की दलीलों से सहमत नहीं है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कहा, “सीबीआई ने सबूतों की एक श्रृंखला पेश की है; अदालत आरोप तय करने जा रही है।”

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026