‘आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है…’, EC पर तेजस्वी यादव ने लगाए 1 और गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल, 11 नवंबर को होना है. एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने एनडीए और चुनाव आयोग पर हमला बोला है.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल, 11 नवंबर को होना है. एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने एनडीए और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. उन्होंने आयोग द्वारा आंकड़े छुपाने और चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों पर कई सवाल उठाए हैं.

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? आपने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया. क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज वल्लभ साधु महात्मा लगते हैं? सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोका है.”

आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है?-तेजस्वी यादव

 तेजस्वी यादव ने कहा, “पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया. कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है. पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है.”

झारखंड तो पास में ही है, वहां से क्यों नहीं?-तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, “बीजेपी शासित राज्यों से 208 पुलिस कंपनियां बिहार आई हैं. इससे बिहार चुनाव के दौरान सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठता है. बंगाल, कर्नाटक या तमिलनाडु से पुलिस क्यों नहीं बुलाई गई? झारखंड तो पास में ही है, वहां से क्यों नहीं?.”

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026