जिनके पीछे पूरी दुनिया दीवानी, वो बिहार की सड़कों पर वोट के लिए भटक रहे दर-बदर; जानिए कौन हैं वो 3 प्रत्याशी?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई सेलिब्रिटी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें खेसारी लाल यादव राजद से, मैथिली ठाकुर भाजपा से और रितेश पांडे जनसुराज से चुनावी मैदान में हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में कई ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने चेहरों की वजह से लोगों में काफी लोकप्रिय हैं. लेकिन जब यही लोकप्रिय चेहरे चुनाव मैदान में उतरते हैं तो लोग इनको भाव नहीं देते हैं. कला और ग्लैमर की दुनिया में चमकने वाले चेहरे अब राजनीति में छा गए हैं. कुछ ऐसे चेहरे भी इस चुनाव में ताल ठोक रहे हैं जो सीधे तौर पर ग्लैमर की दुनिया से जुड़े नहीं हैं, लेकिन उनका इससे जुड़ाव जरूर है, क्योंकि उनके परिवार का कोई सदस्य इससे जुड़ा है या रहा है. आइये आज हम तीन ऐसे उम्मीदवारों की चर्चा करेंगे जो चुनावी मैदान में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

अलीनगर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही मैथिली ठाकुर

इस सूची में पहला नाम लोक गायिका मैथिली ठाकुर का है. 25 वर्षीय मैथिली बिहार के दरभंगा ज़िले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. उनका जन्म बिहार के मधुबनी ज़िले के बेनीपट्टी में एक संगीत परिवार में हुआ था. उन्होंने 2011 में 11 साल की उम्र में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. मैथिली को 2021 में संगीत नाटक अकादमी (SNA) के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने मैथिली और भोजपुरी में कई लोकगीत गाए हैं.

यह भी पढ़ें :- 

‘राज्य से सभी ओसामा बिन लादेन का सफाया सुनिश्चित करना है…’,  हिमंत बिस्वा सरमा के विवादित बयान से चढ़ा सियासी पारा

छपरा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं खेसारी लाल यादव

इस लिस्ट में दूसरा नाम भोजपुरी अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव है. इस बार राजद ने छपरा विधानसभा सीट से शत्रुघन यादव को टिकट दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये शत्रुघन यादव कौन है अगर आपको नहीं पता तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शत्रुघन यादव कोई और नहीं बल्कि मशहूर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव है. गायक, अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में काम करने के बाद खेसारी लाल यादव अब विधायक बनने की कोशिश में हैं.

सारण निवासी खेसारी लाल यादव को राजद ने छपरा सीट से टिकट दिया है. हालांकि, खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के लिए टिकट मांगा था. चंदा को टिकट मिल गया था, लेकिन आखिरी समय में खेसारी को मैदान में उतारा गया. उनकी पत्नी खेसारी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं.

जनसुराज ने रितेश पांडे को दिया टिकट

हमारी लिस्ट में तीसरा नाम रितेश पांडे का है. जिन्हें प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. 34 वर्षीय रितेश ने पिछले एक दशक में कई हिट गाने दिए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उनका जन्म सासाराम में हुआ था.

यह भी पढ़ें :- 

तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर में दहाड़े तेज प्रताप! ‘भाई’ को लेकर कह दी ऐसी-ऐसी बातें; जानकर उड़ेंगे होश

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026