पत्नी ज्योति सिंह को पवन अपनी जिंदगी में देंगे एंट्री या आएगी तलाक की नौबत? पावर स्टार ने दे दिया सिग्नल

Pawan Singh: बिहार चुनाव इन दिनों चर्चाओं में है. वहीं कुछ भोजपुरी सितारे भी ऐसे हैं जो बिहार चुनाव में अपना दम-ख़म लगाए हुए हैं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चाओं में जो हैं वो हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव इन दिनों चर्चाओं में है. वहीं कुछ भोजपुरी सितारे भी ऐसे हैं जो बिहार चुनाव में अपना दम-ख़म लगाए हुए हैं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चाओं में जो हैं वो हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह. दरअसल, वह विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए प्रचार कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह, खेसारी लाल यादव और बिहार के विकास को लेकर कई ऐसी बातें कहीं जो हैरान कर देने वाली थीं. आइए जानते हैं पवन सिंह ने खेसारी, अपनी पत्नी और बिहार के बारे क्या-क्या कहा?

खेसारी लाल को पवन सिंह का तगड़ा जवाब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए पटना गए. जाते समय उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार बदल गया है. पहले और अब के बिहार में बहुत फर्क है. अब हर तरफ विकास है. उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह की उम्मीदवारी पर कोई टिप्पणी नहीं की.

खेसारी लाल यादव के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि जंगल राज ठीक था क्योंकि लोग पैसे देकर अपनी जान बचा सकते थे, पावर स्टार ने जवाब दिया, “देखिए पहले क्या था और अब क्या है; अब सब विकास के बारे में है.” खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार के बारे में पवन सिंह ने कहा, “पार्टी जो कहेगी, मैं वही करूँगा.”

पत्नी को लेकर क्या बोले पवन सिंह

इतना ही नहीं इस दौरान अपनी पत्नी ज्योति के चुनाव लड़ने और उनका समर्थन करने के सवालों का उन्होंने कुछ नहीं कहा और उन्होंने कहा कि बिहारी कहलाना गर्व की बात है और मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं बिहार से हूँ. एक तरफ पवन सिंह की शादीशुदा ज़िंदगी में काफी बवाल मचा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव से उनकी दोस्ती टूटती दिख रही है. पावर स्टार ने टूटते रिश्तों पर भी कुछ कहा है. एक एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी से अनबन हो जाए तो उस इंसान से इतना दूर रहना चाहिए कि जब आप दोबारा उनसे बात करें तो उनकी आंखों में देख सकें.

ट्रंप की नाक के नीचे से हड़पे 4300 करोड़ रुपये, जानिये कौन है वो भारतीय शख्स; जिसने मिनटों में हिला दिया अमेरिका का प्रशासन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026