Bihar Election 2025: इस खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस को एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा कहा ‘मैं नहीं मानती’

बिहार चुनाव 2025 के एग्ज़िट पोल पर अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा कि उन्हें इन पर भरोसा नहीं है और अब नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए. उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते नेहा इन दिनों चुनावी चर्चाओं में हैं.

Published by Shivani Singh

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. एग्ज़िट पोल पहले ही जारी हो चुके हैं. जिसमें NDA का पलड़ा  भारी है. अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें एग्ज़िट पोल पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस की सीट पर भागलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. यही वजह है कि अभिनेत्री इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं नेहा शर्मा ने क्या कहा. 

“देखते हैं अब क्या होता है.”

नेहा शर्मा ने एएनआई से बात की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे एग्ज़िट पोल पर विश्वास नहीं है, इसलिए मुझे नहीं पता। लोगों ने वोट डाल दिया है, अब देखते हैं क्या होता है.”

मतदान प्रतिशत में वृद्धि पर अभिनेत्री की राय

अभिनेत्री से बिहार चुनाव में महिला मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या के बारे में भी पूछा गया. जवाब में, अभिनेत्री ने कहा, “यह अच्छी बात है कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है. मुझे लगता है कि सभी लोगों में जागरूकता बढ़ी है.” इसलिए मुझे खुशी है कि लोग मतदान के महत्व के बारे में तेज़ी से जागरूक हो रहे हैं और यह एक बहुत अच्छा एहसास है.

Bihar Chunav 2025: पीके-ओवैसी बनवाएंगे बिहार में NDA की सरकार?

Related Post

नेहा शर्मा के पिता चुनावी मैदान में हैं

अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस पार्टी की ओर से भागलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. परिणाम देखना दिलचस्प होगा. अभिनेत्री पहले भी अपने पिता के प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं.

नेहा शर्मा का करियर

नेहा शर्मा इस साल फिल्म “बैड न्यूज़” में नज़र आईं. अगले साल वह फिल्म “संजोग” में नज़र आएंगी। नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

Bihar chunav 2025: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? BJP को तीसरी बार देंगे झटका!

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026