महुआ में लालू के बड़े लाल की डूब गई लुटिया, 10वें राउंड की काउंटिंग में चौथे नंबर पर पिछड़े तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में लालू के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव लगातार 10वें राउंड में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में एनडीए अप्रत्याशित जीत की तरफ बढ़ रही है. अब तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इसके अलावा, महागठबंधन 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लालू के बड़े और छोटे बेटे चुनावी मैदान में हैं. तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की काउंटिंग के बाद भी बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार से 343 वोटों से पिछड़ रहे हैं. दूसरी तरफ राजद से निष्कासित और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट पर पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 10 राउंड की वोटिंग के बाद तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं और 24984 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

अकेले पड़े तेज प्रताप यादव

बिहार की हॉट सीट महुआ से तेज प्रताप यादव ताल ठोक रहे हैं. उनके खिलाफ आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एलजेपी (राम विलास) के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं. इससे उनकी सीट पर भी मामला त्रिकोणीय हो गया है. खुद तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी की 10 से 15 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. तेज प्रताप की सीट खुद दांव पर लगी हुई है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

क्या नीतीश कुमार ही होंगे सीएम? JDU और BJP नेताओं ने कर दिया साफ

क्यों पिछड़े लालू के दोनों लाल?

लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनकी राजद पार्टी का बिहार में कभी दबदबा था. पटना से लेकर दिल्ली तक उनका सम्मान था. खुद लालू ने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा. लेकिन जनता सब जानती है. वो पल भर में राजा को रंक और रंक को राजा बना सकती है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि लालू के बेटे और उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव बिहार में अब क्या करेंगे? राजद का बिहार में इतना बुरा हाल हो गया है कि विपक्ष का भी दर्जा मिलना मुश्किल हैं.

तेज प्रताप यादव क्या राजद में फिर से शामिल होंगे?

दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव की भी बड़ी हार देखने को मिली है. ऐसे में लालू के दोनों बेटे अब क्या करेंगे? क्या तेज प्रताप यादव फिर राजद में शामिल होंगे? उनकी आगे की भूमिका क्या होगी? क्या वो फिर से विपक्ष के नेता बनेंगे? या दिल्ली का रुख करेंगे? इस बीच, लालू के दूसरे बेटे तेज प्रताप की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. न तो वो जीतते दिख रहे हैं और न ही उनकी पार्टी का खाता खुल रहा है. क्या अब तेज प्रताप सब कुछ भुलाकर अपने परिवार के पास लौटेंगे? ये सभी सवालों के जवाब अभी आरजेडी और तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल का भी भविष्य खतरे में नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Chunav 2025: खेसारी नहीं हिला पाए छपरा की जनता का मन! पत्नी पर दिया गया बयान बनेगी हार का कारण?

Sohail Rahman

Recent Posts

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026