Bihar First Phase Voting: अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम गलत तो कैसे डालें वोट?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। ऐसे में अगर आपके वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम गलत हो तो क्या करें?

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग कल यानी गुरुवार (06 नवंबर, 2025) को होगी. ऐसे में अगर आपके वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम अलग-अलग हो तो क्या करें? अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में आपका नाम गलत हैं तो आप बीएलओ से मिलकर या ऑनलाइन तत्काल प्रभाव से सही करवा लें. अगर आप इसे सही करवाने की स्थिति में नहीं है तो दूसरा पहचान पत्र यानी आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि दस्तावेजों के साथ आप वोट डाल सकते हैं.

अगर वोटर लिस्ट में नाम गलत हो तो क्या करें? (What to do if the name is wrong in the voter list?)

कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है कि जो आपका नाम होता है वो वोटर आईडी कार्ड बनाने के दौरान गलत हो जाता है तो ऐसे में आप इसे तुरंत सही करवा लें अगर सही नहीं करवा सकते हैं तो दूसरे पहचान पत्र के साथ वोट डाल सकते हैं. मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) किसी की पहचान और पते को प्रमाणित करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है. इसलिए, भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने नाम, पते या जन्मतिथि जैसी किसी भी जानकारी में किसी भी त्रुटि को सुधारना जरूरी है.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Chunav 2025: वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? यहां जानें आसान तरीका

ऑनलाइन करवा लें सही (Get it done online)

कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है कि किसी मतदाता का नाम इस पहचान पत्र में गलत लिखा होता है, या कोई व्यक्ति अपना नाम बदलना चाहता है. ऐसे मामलों में, मतदाता पहचान पत्र में नाम ऑनलाइन बदला जा सकता है. इसका अर्थ है कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और आप बिना किसी परेशानी के अपना पहचान पत्र सही करवा सकते हैं. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि आपको एक आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा. जिन मतदाताओं का नाम मतपत्र में गलत लिखा हुआ या गलत दर्ज है, वे इसे बदल सकते हैं.

कैसे सुधारें वोटर आईडी में नाम? (How to correct name in Voter ID?)

  • सबसे पहले अपने ईमेल पते का उपयोग करके मतदाता पोर्टल (https://voterportal.eci.gov.in) पर पंजीकरण करें.
  • इसके बाद ‘वोटर आईडी में सुधार’ विकल्प चुनें.
  • फिर ‘नाम में सुधार’ पर टैप करें.
  • अब अपने सही नाम की पुष्टि करने वाले प्रासंगिक दस्तावेज़ प्रदान करें.
  • फिर घोषणा पत्र भरें.
  • अंत में आवेदन की समीक्षा करें और उसे जमा कर दें.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Assembly Elections 2025: पहली बार वोट दे रहे हैं? यहां जानें EVM पर वोट डालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026