दुलारचंद यादव की हत्या मामले में बुरे फंसे अनंत सिंह, FIR की एक-एक रिपोर्ट आई सामने

Dular Chand Yadav Murder Case: दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मोकामा से जदयू (JDU) प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Published by Sohail Rahman

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. छोटे सरकार के नाम से मशहूर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह इस मामले में काफी बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं. बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से JDU के प्रत्याशी अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़े केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में जो FIR दर्ज कराई गई है उसमें यह दावा किया गया है कि अनंत सिंह ने ही दुलारचंद यादव को गोली मारी थी. एफआईआर में यह भी कहा गया है कि वहां मौजूद उनके समर्थकों ने इसके बाद दुलारचंद यादव पर थार चढ़ा दी थी.

दुलारचंद यादव के पोते ने दर्ज करवाई एफआईआर (Dularchand Yadav’s grandson lodged an FIR)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उनके पोते नीरज कुमार ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें उन्होंने जनकारी देते हुए कहा कि 30 अक्टूबर, 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या की गई. इसके बाद घोसवारी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दुलारचंद और उनके सहयोगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीय़ूष के समर्थन में मोकामा के बसावन चौक के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें :- 

अचानक तालाब में कूद गए राहुल गांधी, मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार के साथ करने लगे ये काम

एफआईआर में दर्ज एक-एक डिटेल यहां देखें (See each and every detail recorded in the FIR here)

इस मामले में दर्ज कराई गई शिकायत में आगे कहा गया है कि इसी दौरान अनंत सिंह अपने कई समर्थकों के साथ वहां कई गाड़ियों के साथ पहुंचे. इसके बाद वो दुलारचंद यादव को गाली देने लगे. जब दुलारचंद यादव ने इसका विरोध किया तब दुलारचंद यादव को दो लोगों राजवीर सिंह और कर्मवीर सिंह ने जबरन गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल लिया. दोनों नदवां गांव के रहने वाले हैं.

अनंत सिंह ने मारी गोली (Anant Singh shot)

एफआईआर में आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि इसके बाद अनंत सिंह ने अपने कमर से पिस्टल निकाल ली और दुलारचंद पर गोली चला दी. यह गोली उनकी हत्या की मंशा से चलाई गई थी. यह गोली उनके बाएं पैर में लगी. जैसे ही दुलारचंद यादव जमीन पर गिरे दो अन्य लोगों छोटन सिंह और संजय सिंह ने उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. उनके सिर, पीठ और पैर पर लोहे की रॉड से मारा गय. शिकायत में आगे कहा गया है कि इसके बाद भागने से पहले कुछ लोगों ने दुलारचंद पर एक एसयूवी दो-तीन बार चढ़ा दी.

अनंत सिंह को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया (Anant Singh sent to 14 days judicial custody)

जानकारी के अनुसार, दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें :- 

‘तेज प्रताप यादव जी अब अपनी और अच्छी उड़ान…’, तेजस्वी के बड़े भैया के बारे में ये क्या बोल गईं निरहुआ रिक्शावाला एक्ट्रेस

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026