‘सीमांचल का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री’ ओवैसी के बयान ने RJD की बढ़ा दी मुश्किलें; तेजस्वी यादव की बढ़ गई दिल की धड़कनें

Asaduddin Owaisi: सीमांचल में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अब तेजस्वी नहीं सीमांचल का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. जनता तेजस्वी को हेलीकॉप्टर से उतार देगी.

Published by Sohail Rahman

Asaduddin Owaisi Seemanchal Rally: बिहार चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के चुनावी भाषण ने तेजस्वी और राजद की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. ओवैसी जिस तरह से तेजस्वी और राजद पर करारा प्रहार कर रहे हैं और मुस्लिमों को चेतावनी दे रहे हैं. दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख (AIMIM Chief) सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. ओवैसी ने किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को जमकर हमला बोला.

ओवैसी ने किया बड़ा एलान (Owaisi made a big announcement)

किशनगंज में आयोजित इस रैली में ओवैसी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि सीमांचल का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा. जनता तेजस्वी यादव को उनके हेलीकॉप्टर से नीचे उतारेगी. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि 14 फीसदी वोट वाला मुख्यमंत्री का उम्मीदवार, 3.5 फीसदी वोट वाले को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करता है. उन्हें केवल मुस्लिम वोट चाहिए. अब ओवैसी उपमुख्यमंत्री से सहमत नहीं होंगे, अब सीमांचल का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. 

यह भी पढ़ें :-

तेजस्वी ने निभाया गठबंधन धर्म, VIP के खिलाफ बगावत करने पर अफजल अली खान को पार्टी से किया निष्कासित

पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav is speaking the language of Pakistan)

आगे उन्होंने तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ओवैसी चरमपंथी हैं, दाढ़ी और टोपी वालों को चरमपंथी कहते हैं. पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद मैंने भारत के पक्ष में बयान दिया था. उस समय पाकिस्तान में लोगों ने मुझे चरमपंथी और आतंकवादी कहा था. तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. और राजद ने भागलपुर दंगों के एक आरोपी को इनाम दिया. तेजस्वी मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर एक शब्द भी नहीं बोलते.

राजद ने हमारे 4 विधायकों को तोड़ दिया (RJD broke away 4 of our MLAs)

राजद ने एआईएमआईएम (AIMIM) का दबदबा तोड़ने के लिए उसके चार विधायकों को तोड़ लिया. पटना वाले नहीं चाहते कि सीमांचल के लोग अपने फैसले खुद लें. AIMIM सीमांचल के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और लोगों में राजनीतिक जागरूकता फैलाती रही है. तेजस्वी हेलीकॉप्टर में उड़ते हैं, लेकिन सीमांचल की जनता उन्हें ज़मीन पर ला खड़ा करेगी. इस चुनावी रैली में कोचाधामन से AIMIM उम्मीदवार सरवर आलम, पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, पूर्व विधायक वारिश पठान, AIMIM नेता शाहिद आलम, निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी गुड्डू, मुखिया शाहबाज आलम और कई अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें :- 

Azam Khan को बिहार जाने में क्यों लग रहा है डर? सुन तेजस्वी और राहुल के उड़ जाएंगे होश

Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026