Bihar Chunav 2025 : बिहार में 14 तारीख को 11 बजे होने जा रहा है कुछ बड़ा, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा दावा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान जारी है. इस बीच अमित शाह ने बेतिया में जनसभा के दौरान विपक्ष पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "14 तारीख को लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है."

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Chunav 2025) के पहले चरण के मतदान अभी जारी है. इस चरण में 18 जिलों के 121 सीट पर मतदान किया जा रहा है. बिहार के लोग मतदान के लिए काफी उत्साहित हैं. इस बीच अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को एनडीए (NDA) की जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर विपक्ष को अपने निशाने पर लिया. साथ ही एनडीए की जीत का दावा किया

अमित शाह ने कर डाला बड़ा दावा

बेतिया के रामनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज बिहार को पहले चरण का मतदान हो रहा है, दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा. क्या आप लोग जानना चाहते हैं कि 14 नवंबर 2025 को क्या नतीजे आने वाले हैं? 14 तारीफ को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और 11 बजे तक लालू और राहुल की पार्टियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगी। पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एक बार फिर बिहार में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

‘राजद के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा’ काफिले पर चप्पल फेंके जाने पर ये क्या बोल गए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा?

राम मंदिर पर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में एनडीए 14 तारीख पूरी मजबूती के साथ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है.” उन्होंने आगे कहा कि “अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर पहले अंग्रेजों, उसके बाद कांग्रेस और फिर लालू एंड कंपनी ने अटकाया था. लेकिन पीएम मोदी ने वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया. बिहार में भी माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है.” इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों से एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि “सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर जिस दिन बन जाएगा, उसी दिन से अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए वंदे भारत ट्रेन भी शुरु कर दी जाएगी.” 

Bihar Chunav Voting Percentage: 6 घंटे में कितने मतदाता पहुंचे पोलिंग बूथ? किस जिले के लोग वोट करने में सबसे आगे, ये रहा वोटिंग प्रतिशत

Preeti Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026