वोटिंग से कुछ घंटों पहले Rahul Gandhi ने खोल दी बड़ी पोल, फेंका ऐसा ‘हाइड्रोजन बम’, हिल गई बिहार की सियासत

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है. वहीं ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शुरू हो गई है.

Published by Heena Khan

The H File: बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है. वहीं ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शुरू हो गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. “एच फाइल्स” शीर्षक से आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार में 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हो रही है. इससे पहले, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को “हाइड्रोजन बम लोड करना” बताया था. हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की साथ ही उन्होंने हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम नायब सैनी का एक वीडियो भी दिखाया। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली-Rahul Gandhi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में गुरु नानक देव का स्मरण किया। एच-फाइल्स के बारे में उन्होंने कहा कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं है। वोटों की चोरी पूरे राज्यों में हो रही है। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक मतपत्रों और वास्तविक वोटों के नतीजे अलग-अलग रहे। डाक मतपत्रों ने कांग्रेस को 76 सीटें दीं, जबकि भाजपा को केवल 17। हमेशा से ऐसा होता रहा है कि डाक मतपत्रों और वास्तविक वोटों की दिशा एक ही रही है।

एक लड़की ने डाले 22 वोट-Rahul Gandhi

इतना ही नहीं इस दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई. इस तस्वीर के साथ 22 जगहों पर अलग-अलग नामों से वोट डालने के आरोप लगाए गए. राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने 22 जगहों पर वोट डाले, कभी सीमा नाम से तो कभी सरस्वती नाम से. राहुल गांधी ने पूछा कि ये ब्राज़ीलियाई महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी. हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए. उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी दिए और कहा कि 5 लाख 21 हज़ार से ज़्यादा डुप्लीकेट वोटर पाए गए. हरियाणा में कुल 2 करोड़ वोटर हैं. 25 लाख वोट चोरी होने का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फ़र्ज़ी था. इसी वजह से कांग्रेस हार गई.

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चला बड़ा दांव, सेना से लेकर जाति के मुद्दों को किया हाईलाइट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026