Axis My India के एग्जिट पोल में बिहार का किंग कौन? सीएम फेस के लिए नीतीश या तेजस्वी कौन बना पहली पसंद?

Axis My India Exit Poll Result:  बिहार चुनाव 2025 के तहत राज्य की सभी 243 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. अब परिणाम का इंतजार है. सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर, 2025 को मतगणना शुरू होगी. इस बीच अब तक बिहार चुनाव को लेकर अब तक कई एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं. इसमें प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है. एनडीए को करीब-करीब सभी Exit Poll में 130 से 170 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस बीच बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल आएगा.

सीएम फेस के लिए तेजस्वी बने पहली पसंद!

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 43 प्रतिशत मत मिल रहे हैं, जबकि महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है. इसके अलावा, एग्जिट पोल में फर्स्ट टाइम वोटर्स की वोटर्स की पहली पसंद तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं. 46 प्रतिशत फर्स्ट टाइम वोटर्स ने महागठबंधन को वोट दिया है. यह आंकड़ा चौंकाने वाला वाला है.

Axis My India Exit Poll Result के अनुसार किसको मिलीं कितनी सीटें

NDA

JDU: 67-75

BJP-67-73

LJP (R): 7-9

HAM: 4-5

RLM: 1-2

Mahagathbandhan

RJD: 53-58

Congress: 10-12

CPI (ML): 5-8

VIP: 1-4

CPI/CPIM: 4-6

Others

Jan Suraj Party: 0-2

AIMIM: 2-3

others: 0-5

वोटिंग के दौरान क्या रहा जातिगत आंकड़ा

आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (Economically Backward Classes) की बात करें यहां पर एनडीए ने ही बाजी मारी है.

जाति-वार वोट शेयर (%)

एनडीए:

एससी – 49%

ईबीसी – 58%

ओबीसी – 63%

सामान्य – 65%

यादव – 6%

मुस्लिम – 8%

एसटी – 56%

एमजीबी:

एससी – 29%

ईबीसी – 26%

ओबीसी – 19%

सामान्य – 14%

यादव – 90%

मुस्लिम – 79%

एसटी – 29%

जेएसपी:

एससी – 3%

ईबीसी – 4%

ओबीसी – 5%

सामान्य – 7%

यादव – 1%

मुस्लिम – 2%

अनुसूचित जनजाति – 3%

अन्य:

अनुसूचित जाति – 19%

अति पिछड़ा वर्ग – 12%

अन्य पिछड़ा वर्ग – 13%

सामान्य – 14%

यादव – 3%

मुस्लिम – 11%

अनुसूचित जनजाति – 12%

ग्रामीण और शहरी इलाकों में NDA-महागठबंधन में टक्कर

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India Exit Poll ) के मुताबिक, महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 34 प्रतिशत वोटरों का समर्थन मिल रहा है, जबकि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में 22 प्रतिशत लोगों ने ही पसंद किया है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में महागठबंधन को 41 प्रतिशत जबकि शहरी इलाके में 42 प्रतिशत मत मिलता नजर आ रहा है. एनडीए की बात करें तो उसे शहरी इलाकों में एनडीए को 44 प्रतिशत जबकि ग्रामीण इलाकों में 43 प्रतिशत वोट मिल रहा है.


Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026