Bihar Chunaav Result 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का डब्बागोल, एक सीट के भी पड़ गए लाले!

Bihar Chunaav Result: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. 2020 में हुए बिहार चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 5 सीटें जीती थी. इनमें अमौर, बहादुरगंज, बैसी, कोचाधामन और जोकी हाट की सीटें थीं, लेकिन इस बार उनकी पार्टी एक अदद सीट के लिए तरसती हुई नज़र आ रही है.

Published by Pradeep Kumar

Bihar Chunaav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा. सीमांचल में AIMIM ने 15 सीट पर अपनी किस्मत आजमाई और उन्होंने चंद्रशेखर की आजाद पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर एक ग्रैंड डेमोक्रेटिक गठबंधन GDA बनाया. लेकिन इसका फायदा  AIMIM को नहीं मिल पाया. क्योंकि मतगणना शुरू होने के तकरीबन पांच घंटों के बाद भी रुझानों में असदुद्दीन ओवैसी के सिर्फ दो ही उम्मीदवार बढ़त बनाने में सफल हो पाए हैं. 2020 में हुए बिहार चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 5 सीटें जीती थी. इनमें अमौर, बहादुरगंज, बैसी, कोचाधामन और जोकी हाट की सीटें थीं, लेकिन इस बार उनकी पार्टी एक अदद सीट के लिए तरसती हुई नज़र आ रही है. 

ओवैसी की पार्टी के अहम उम्मीदवार

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अमौर विधानसभा सीट से अख्तरुल ईमान, बलरामपुर सीट से अदिल हसन, ढाका से राणा रणजीत सिंह, नरकटिया एसी सीट से एस हक, गोपालगंज सीट से अनस सलाम, जोकी हट से मुरशिद आलम, बहादुरगंज से तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, किशनगंज से वकील शम्स आगाज और बैसी सीट से गुलाम सरवर को मैदान में उतारा. वहीं, शेरघाटी से शाह ए अली खान, नाथ नगर से एमडी इस्माइल, सिवान से मोहम्मद कैफ, केवटी से अनिसुर रहमान, जाले से फैसल रहमान, सिकंदरा से मनोज कुमार दास, मुंगेर से डॉ. मुनाजिर हसन, नवादा सीट से नसीमा खातून, मधुबनी से रशीद खलील अंसारी और दरभंगा ग्रामीण से मोहम्मद जालाल को टिकट दिया है. गोड़ा बोराम से अख्तर शाहंशाह, कस्बा से शाहनवाज आलम, अररिया से मोहम्मद मंजूर आलम, बरारी सीट से मतीउर रहमान शेरशाहबादी और कोचाधामन से सरवर आलम मैदान में हैं. देखते हैं इस बार जनता क्या ओवैसी को अपने दिल में बैठाती है या एक बार फिर सीमांचल पर एनडीए और महागठबंधन वापसी करेगी.

Related Post

ताजा रुझानों में सिर्फ दो उम्मीदवार आगे

ओवैसी की पार्टी AIMIM के दो प्रत्याशी ताजा रुझानों में आगे चल रहे हैं. बलरामपुर सीट से आदिल हसन पीछे हो गए  हैं. बैसी सीट पर AIMIM गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं. इसके अलावा अमौर सीट से अख्तरुल ईमान तकरीबन 12 हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं. इसके अलावा औवेसी की पार्टी के सभी उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस बार बिहार चुनावी में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM अपना जलवा दिखाने में असफल रही है. 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026