Bihar Election: बिहार में अब तक कितने चुनाव हुए, कितनी बार लगा राष्ट्रपति शासन? पढ़ें- पूरी डिटेल्स

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. बिहार में पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था.

Published by Hasnain Alam

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया होगा. बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. बिहार विधानसभा का चुनाव पहली बार सन् 1952 में हुआ था. 73 सालों के इतिहास में बिहार में एक से लेकर छह चरणों में चुनाव कराए गए हैं.

सन् 1969 में पहली बार बिहार में मध्यावधि चुनाव कराया गया था. तब एक ही दिन एक चरण में वोटिंग कराई गई थी. सन् 1980 और 1990 की बात करें तब भी एक चरण में मतदान कराया गया. बिहार में पहला आम चुनाव सन् 1952 में 21 दिनों तक चला था और 4 से 24 जनवरी के बीच वोटिंग कराई गई थी. 

इसके बाद 1957 में वोटिंग 25 फरवरी से 12 मार्च के मध्य 16 दिनों में हुआ था. चुनाव आयोग ने 9 फरवरी 1969 को पूरे बिहार में राष्ट्रपति शासन के दौरान मतदान संपन्न कराया था. 1980 में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 31 मई और 27 फरवरी 1990 को भी एक चरण में मतदान कराया गया था.

1962 में मतदान 4 चरणों में 18, 21, 23 और 25 फरवरी को कराया गया था. वर्ष 1967 में मतदान चार दिनों में 15, 17, 19 और 21 फरवरी को 4 फेज में मतदान कराया गया था. तब लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक साथ हुआ था.

Related Post

बिहार में कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव?

  • 1952 में बिहार में 4 से 24 जनवरी तक चुनाव कराए गए थे.
  • 1957 में बिहार में 25 फरवरी से 12 मार्च के बीच चुनाव हुए थे.
  • 1962 में 4 चरणों में, 18, 21, 23 और 25 फरवरी को मतदान हुए थे.
  • 1967 में भी चार चरणों में 15, 17, 19  और 21 फरवरी को वोटिंग हुई थी.
  • 1969 में एक ही चरण में 9 फरवरी को चुनाव हुआ था.
  • 1972 में बिहार में 4 चरणों में 5, 7, 9 और 11 मार्च को चुनाव कराया गया था.
  • 1977 में 3 चरणों में 10, 12 तथा 14 जून को मतदान हुआ था.
  • 1980 में एक चरण में 31 मई को मतदान कराया गया था.
  • 1985 में बिहार में 2 चरणों में दो और पांच मार्च को वोट किया गया था.
  • 1990 में बिहार में 27 फरवरी को एक चरण में वोटिंग हुई थी.
  • 1995 में बिहार में 5 चरणों में 11, 15, 21, 25 और 28 मार्च को वोटिंग हुई थी.
  • 2000 में बिहार में तीन चरणों में 12, 17 और 22 फरवरी को मतदान हुआ था.
  • 2005 में फरवरी में 3 चरणों में 3, 15 और 23 फरवरी को मतदान हुआ था.
  • 2005 में ही चार चरणों में 18 और 26 अक्टूबर के बाद 9 और 13 नवंबर को चुनाव हुआ था.
  • 2010 में 6 चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर के साथ 1, 9 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी.
  • 2015 में पांच चरणों में 12, 16 और 18 अक्टूबर के साथ 1 और 5 नवंबर को वोटिंग हुई थी.
  • 2020 में बिहार में तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदान हुआ था.

बिहार में कितनी बार राष्ट्रपति शासन में हुए चुनाव?

बता दें कि बिहार में 5 बार राष्ट्रपति शासन के दौरान विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. बिहार में 1969, 1972, 1977, 1980 और अक्टूबर 2005 में विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति शासन के दौरान कराए गए. बिहार में 1968 से 1980 तक करीब दो साल राष्ट्रपति शासन रहा.

वहीं बिहार में 2005 में फरवरी में विधानसभा चुनाव में किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो फिर राष्ट्रपति शासन लगाया गया. राष्ट्रपति शासन के दौरान अक्टूबर और नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव कराया गया. 

Hasnain Alam

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026