Categories: जॉब

RRB NTPC Vacancy: युवाओं में खुशी की लहर, रेलवे में 3058 पदों पर आज से आवेदन शुरू; बिना गलती के भरें ऑनलाइन फॉर्म

RRB NTPC Vacancy 2025: भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का एलान किया है. जिसके 3058 पदों के लिए आज आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से ही आवेदन करना शुरु कर सकते हैं.

Published by Preeti Rajput

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है. आज 28 अक्टूबर 2025 से रेलवे के 3058 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों पर जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आप आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 है. इसके बाद आपको आवेदन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा. 

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रेलवे ने कुल  3058 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें सबसे अधिक कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2,424 पद पर भर्ती की जाएगी. अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 394 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 163 पद, और ट्रेन क्लर्क के 77 पद पर भी भर्ती की जानी है. युवाओं के लिए ये सबसे अच्छा मौका है. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन के लिए योग्यता

कर्मशियल कम टिकट क्लर्क :  मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरुरी है. हालांकि SC, ST और  PWD उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है. 
बाकी अन्य पद : सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर पर टाइपिंग आनी चाहिए. जिसमें इंग्लिश में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. 

Related Post

IPPB में 30000 महीने की सैलरी पर सीधी भर्ती! ग्रेजुएट्स तुरंत करें आवेदन, जानिये पूरा प्रोसेस

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

CBT-1 परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को स्कोर के आधार पर CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसका साफ मतलब है कि पहले चरण की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार योग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी. इसमें उम्मीदवार से कुछ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. साथ ही परिक्षा में हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. इनमें 40 प्रश्न सामान्य जागरूकता (General Awareness) , 30 प्रश्न गणित (Mathematics) और 30 प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) से पूछे जाएंगे. CBT-2 परीक्षा भी सभी पदों के लिए एक समान होगी. यह 90 मिनट की होगी. इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. अंत में अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए अभ्यर्थियों को टाइपिंग स्किल टेस्ट (Typing Skill Test) लिया जाएगा. इन्हीं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 

 CBSE CTET 2025 परीक्षा का जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, जानें Registration का पूरा प्रोसेस

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026