Categories: जॉब

Amazon layoffs 2026: अमेजन में फिर चली छंटनी की कैंची! 2026 में 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

Amazon layoffs 2026: अमेजन ने 2026 में वाशिंगटन राज्य में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. इसका सबसे ज्यादा असर सिएटल और इंजीनियरिंग व प्रोडक्ट टीमों पर पड़ेगा.

Published by sanskritij jaipuria

Amazon layoffs 2026: अमेजन ने 2026 में फिर से अपने कॉर्पोरेट कर्मचारियों में छंटनी की पुष्टि की है. वाशिंगटन राज्य में इस बार 2,198 कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा. ये जानकारी एक हाल ही में जारी किए गए WARN फाइलिंग में सामने आई है. ये कदम अमेजन द्वारा पहले घोषित ग्लोबल कर्मचारियों की कमी का हिस्सा है, जिसमें दुनिया भर में लगभग 16,000 कॉर्पोरेट पद शामिल हैं.

सिएटल क्षेत्र, जो अमेजन का मेन कॉर्पोरेट केंद्र है, में सबसे ज्यादा छंटनी की जाएगी. इसका मेन कारण कंपनी के मेन प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों का पुनर्गठन है.

प्रभावित पद और विभाग

WARN फाइलिंग के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पदों को हुआ है. इसके अलावा इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, प्रोग्राम मैनेजमेंट और तकनीकी प्रोडक्ट रोल्स पर भी इसका असर पड़ा है.

छंटनी का सबसे बड़ा हिस्सा अमेजन के प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग विभागों से जुड़ा है. इसके अलावा बिजनेस इंटेलिजेंस, मार्केटिंग, सेल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वालिटी एश्योरेंस, ह्यूमन रिसोर्स और डिजाइन जैसे विभागों में भी छंटनी हुई है. कुछ वरिष्ठ और प्रिंसिपल लेवल के स्टाफ, जैसे ‘मैनेजर III’ और ‘सीनियर मैनेजर’ पद भी हटाए गए हैं, जिससे ये साफ है कि कंपनी नेतृत्व की परतों को कम कर रही है.

छंटनी का भौगोलिक वितरण

सिएटल में 1,400 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी होगी, जबकि बेलव्यू में 600 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ेगा. बेलव्यू में अमेजन ने हाल के वर्षों में अपने ऑफिस का विस्तार किया है. वाशिंगटन राज्य के अन्य कार्यालयों में भी कुछ संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित किया जाएगा.

फाइलिंग के अनुसार, कर्मचारियों की छंटनी 28 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर जून के अंत तक जारी रहेगी. हालांकि, जो कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान आंतरिक ट्रांसफर हासिल कर लेते हैं, उन्हें छंटनी से बाहर रखा जाएगा.

कंपनी का कारण

अमेजन के वरिष्ठ नेतृत्व ने एक आंतरिक मेमो में बताया कि ये पुनर्गठन संगठनात्मक परतों को कम करने, टीमों में जिम्मेदारी बढ़ाने और आंतरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किया जा रहा है. कंपनी ने ये भी कहा कि छंटनी के दौरान भी कुछ महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्रों में भर्ती जारी रहेगी, जो दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक हैं.

पिछले वर्षों का पैटर्न

ये 2026 की छंटनी अक्टूबर 2025 में 14,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की कटौती के बाद आई है. इसके अलावा 2022 और 2023 में भी बड़े पैमाने पर कटौती हुई थी. कुल मिलाकर, ये अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट छंटनी अवधि है.

इस नई छंटनी से ये साफ होता है कि कंपनी अपने कोर टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट कार्यों को भी फिर से आकार दे रही है, ताकि वैश्विक तकनीकी भर्ती के धीमे माहौल में लागत और संचालन संरचना को संतुलित किया जा सके.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026