Categories: जॉब

यूपी के युवाओं पर खुश हो गए योगी, निकाल दी पुलिस में 26,596 पदों पर भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर से पुलिस में बड़ी भर्ती निकालने जा रही है। इस बार 26,596 पदों पर भर्ती होगी।

Published by Ankit Patel

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर से पुलिस में बड़ी भर्ती निकालने जा रही है। इस बार 26,596 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सब-इंस्पेक्टर के 4543, जेल वार्डन के 2833 और सिपाही के 19220 पद शामिल हैं।इन सभी पदों के लिए आवेदन जल्द ही मांगे जाएंगे।

आवेदन कब से शुरू होगा

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती का प्रस्ताव मिल गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 60 हजार 244 पदों पर भर्ती की गई थी। बोर्ड परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी कि बोर्ड को पुलिस महानिदेशक की ओर से सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिला है। सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस महिला/पुरुष के 4242 पद, (पीएसी) बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर के 135 पद और सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं।

Related Post

कांस्टेबल में 19 हजार से ज्यादा भर्ती

भर्ती बोर्ड को पुलिस महानिदेशक की ओर से कांस्टेबल स्तर के 19,220 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिला है। इसमें कांस्टेबल पीएसी के 9837 पद, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद, कांस्टेबल पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ महिला बटालियन के 2282 पद, कांस्टेबल नागरिक सुरक्षा के 3245 पद, कांस्टेबल पीएसी सशस्त्र पुलिस के 2444 पद, कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।’

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026