Categories: व्यापार

Vodafone Idea का Q2 रिजल्ट आ रहा है! क्या कर्ज घटेगा? शेयरों में उछाल जारी

Vodafone Idea अगले हफ्ते वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई से सितंबर वाली दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है. टेलीकॉम कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है.

Published by Anshika thakur

Vodafone Idea जो रिटेल इन्वेस्टर्स का पसंदीदा स्टॉक है अगले सप्ताह कुछ अहम अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं. Vodafone Idea अपने FY26 की Q2 के वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही है और निवेशक इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन्स में कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ रही है. शुक्रवार को Vodafone Idea के शेयर में 3.50% की तेजी रही और यह 9.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू 1.04 लाख करोड़ रुपये है.

Vodafone Idea के Q2 नतीजे

Vodafone Idea अगले हफ्ते वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई से सितंबर वाली दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है. टेलीकॉम कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है. अब निवेशक ये जानना चाहते हैं कि क्या कंपनी इस तिमाही के रिजल्ट में कर्ज कम करने की घोषणा करेगी?

Vodafone Idea ने जानकारी दी है कि उसका बोर्ड 10 नवंबर 2025 को मीटिंग करेगा जिसमें 30 सितंबर 2025 तक की दूसरी तिमाही और छमाही के नतीजों पर विचार किया जाएगा.

Related Post

दूरसंचार ने नियामक फाइलिंग में बताया कि Vodafone Idea Ltd का बोर्ड सोमवार 10 नवंबर 2025 को बैठक करेगा जिसमें 30 सितंबर 2025 तक की दूसरी तिमाही और छमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी.

Vodafone Idea Q2 2026 परिणाम के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल

Vodafone Idea ने कहा कि 30 सितंबर 2025 तक की दूसरी तिमाही और छमाही के नतीजों पर चर्चा के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल मंगलवार 11 नवंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे होगी.

Anshika thakur

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026