Categories: व्यापार

अगर आपको भी बचना है कॉल फ्रॉड से तो जरूर जानें इस सुविधा के बारे में वरना गंवा बैठेंगे सब कुछ

एक ऐसा सिस्टम लागू करने जा रहे हैं जिसके तहत अब आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर न सिर्फ़ फेक कॉलर का नंबर दिखेगा बल्कि उस व्यक्ति का नाम भी आपकी स्क्रीन पर दिखेगा. ठीक वैसे ही जैसे Truecaller किसी भी कॉल के आते ही आपको उसके बारे में बता देता है.

Published by Anshika thakur

TRAI latest feature: अगर आप अनजान या फेक नंबर से आने वाले कॉल से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) और DoT (डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशंस) एक ऐसा सिस्टम लागू करने जा रहे हैं जिसके तहत अब आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर न सिर्फ़ फेक कॉलर का नंबर दिखेगा बल्कि उस व्यक्ति का नाम भी आपकी स्क्रीन पर दिखेगा. ठीक वैसे ही जैसे Truecaller किसी भी कॉल के आते ही आपको उसके बारे में बता देता है. लेकिन इस बार आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

धोखाधड़ी और फर्जी कॉल पर रोक लगाना

TRAI और DoT के इस नए सिस्टम के तहत सिर्फ़ वही नाम दिखेगा जो यूजर ने अपने मोबाइल नंबर के लिए KYC में रजिस्टर किया है. इससे फ्रॉड और फेक कॉल्स पर रोक लगेगी. इसके अलावा यह फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा हालांकि यूज़र चाहें तो इसे डीएक्टिवेट भी कर सकेंगे. याद रखने वाली बात यह है कि इसका ट्रायल पिछले साल मुंबई और हरियाणा में हुआ था.

Related Post

TRAI ने CNAP का आइडिया 2024 में पेश किया था

असल में फरवरी 2024 में TRAI ने ‘कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP)’ नाम की एक सर्विस का प्रस्ताव रखा था। इसमें कहा गया था कि यह फीचर तभी चालू होगा जब कस्टमर इसकी रिक्वेस्ट करेंगे. इसके बाद DoT ने सिफारिश की कि TRAI सभी यूज़र्स के लिए इस फीचर को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू कर दे. हालांकि कोई भी व्यक्ति जो चाह, इस सर्विस को बंद करने की रिक्वेस्ट भी कर सकता है. फिलहाल TRAI, DoT की बातों से सहमत है.

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026