Categories: व्यापार

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Rate Today | Silver Price Today 16 March | Aaj Ke Chandi Ka Bhav: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी के भाव आसमान छूं रहे थे लेकिन अब दोनों के दामों में काफी राहत मिली है. आइए जानते हैं कि आज कैसा है चांदी का हाल-

Published by sanskritij jaipuria

Silver Rate Today | Silver Price Today 16 March | Aaj Ke Chandi Ka Bhav: जैसा की सभी को पता है कि लास्ट के कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. लास्ट वीक में शुरू हुई गिरावट अब नए हफ्ते के पहले दिन यानी 16 मार्च को भी जारी है. ऐसे में अगर कोई चांदी खरीदने की सोच रहा है तो ये काफी सही समय है. कीमतो में आई इस नरमी की वजह से बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. 

सोमवार यानी आज जब बाजार खुला तो दोनों धातुओं में काफी गिरावट देखी गई. सुबह 10:30 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत में 1600 रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी थी, जबकि चांदी के दाम में भी लगभग 4000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली

Silver Price Today: चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली. लगभग 10:30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,54,965 रुपये रहा. इसमें करीब 4,470 रुपये प्रति किलो की कमी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,54,367 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,56,749 रुपये प्रति किलो का ऊपरी स्तर छुआ.

अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के भाव

 शहर      सोने का भाव (10 ग्राम)  चांदी की कीमत (1 किलो) 
 
 पटना     ₹156,950                ₹254,320               
 जयपुर    ₹157,060                ₹254,670               
 कानपुर   ₹157,120                ₹254,770               
 लखनऊ     ₹157,120                ₹254,770               
 भोपाल    ₹157,240                ₹254,980               
 इंदौर    ₹156,240                ₹254,980               
 चंडीगढ़  ₹157,080                ₹254,710               
 रायपुर   ₹157,010                ₹254,610               

कहां सबसे महंगा है सोना और चांदी?

आज के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां 10 ग्राम सोना लगभग 1,57,240 रुपये में मिल रहा है. वहीं चांदी भी भोपाल में सबसे महंगी है, जहां 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2,54,980 रुपये है. इंदौर में भी चांदी का भाव इसी स्तर के आसपास देखा जा रहा है.

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना-चांदी?

16 मार्च को इंदौर में सोना सबसे सस्ता देखा गया, जहां 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,56,240 रुपये है. वहीं चांदी की सबसे कम कीमत पटना में दर्ज की गई है, जहां 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,54,320 रुपये है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026